कहलगांव : चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, 8 घर जलकर राख

कहलगांव : चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, 8 घर जलकर राख

चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इस घटना में 8 लोगों के घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना कहलगांव नगर पंचायत के वार्ड 13 स्थित कुलकुलिया मोहल्ले में मंगलवार की है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि राजा सहनी के घर खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इसमें राजा सहनी, अमरजीत सहनी, सूरज सहनी, चंदन सहनी, पंकज सहनी, मनोज सहनी, मुन्ना सहनी और राजू सहनी के घर जल गए। राजा सहनी के घर में रखे दो लाख रुपए, शादी के लिए रखे गये जेवर, खाद्य सामग्री सहित सभी सामान जल गए। लपटें देख आसपास के लोग बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो टीमें पहुंचीं और लोगों की मदद से तीन घंटे में आग बुझाई। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सबौर| एनएच-80 किनारे फतेहपुर और रानीतालाब के बीच कचरे में आग लग गई। इससे उठ रहे धुएं से आसपास के घरों रह रहे लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। आग किसने लगाई यह पता नहीं चल सका है। जिस जगह पर कचरे में आग लगी है, वहां ऊपर से बिजली का तार भी गुजर हुआ है। अगर आग लपटें ज्यादा ऊपर उठीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिबंध के बावजूद लोग कचरे में आग लगा रहे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इस घटना में 8 लोगों के घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना कहलगांव नगर पंचायत के वार्ड 13 स्थित कुलकुलिया मोहल्ले में मंगलवार की है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि राजा सहनी के घर खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इसमें राजा सहनी, अमरजीत सहनी, सूरज सहनी, चंदन सहनी, पंकज सहनी, मनोज सहनी, मुन्ना सहनी और राजू सहनी के घर जल गए। राजा सहनी के घर में रखे दो लाख रुपए, शादी के लिए रखे गये जेवर, खाद्य सामग्री सहित सभी सामान जल गए। लपटें देख आसपास के लोग बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो टीमें पहुंचीं और लोगों की मदद से तीन घंटे में आग बुझाई। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सबौर| एनएच-80 किनारे फतेहपुर और रानीतालाब के बीच कचरे में आग लग गई। इससे उठ रहे धुएं से आसपास के घरों रह रहे लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। आग किसने लगाई यह पता नहीं चल सका है। जिस जगह पर कचरे में आग लगी है, वहां ऊपर से बिजली का तार भी गुजर हुआ है। अगर आग लपटें ज्यादा ऊपर उठीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिबंध के बावजूद लोग कचरे में आग लगा रहे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *