रायपुर के टिंबर मार्केट में लगी आग…VIDEO:देर रात आगजनी से हडकंप, राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई

रायपुर के टिंबर मार्केट में लगी आग…VIDEO:देर रात आगजनी से हडकंप, राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई

राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में स्थित टिंबर मार्केट के एक गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हालांकि, आग की तीव्रता के कारण इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। शॉर्ट सर्किट से आगजनी की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान और कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *