बाड़मेर डीएसटी और सेड़वा पुलिस ने नशीली दवाईयों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मेडिकल दुकान पर दबिश दी गई। वहां से 13015 टेबलेट प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की है। मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधुपर रेंज आई की मंशा के अनुसार मादक-पदार्थ तस्करी की रोकथाम और नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत अलग-अलग टीमें बनाई गई है। एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी जेठाराम के सुपरविजन और सेड़वा थानधिकारी प्रभुराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को सूचना मिली कि सेड़वा इलाके में प्रतिबंधित नशील दवाइयों की सप्लाई की जा रही है। इस पर टीम ने गांव सिंहानिया में पांचाराम पुत्र फगलुराम के मेडिकल स्टोर पर दबिश दी गई। वहां पर तलाशी के दौरान अवैध प्रतिबंधित नशीली बड़ी मात्रा में मिली। इस पर पुलिस ने सभी नशीली दवाइयों को जब्त कर आरोपी पांचाराम को डिटेन किया गया। पुलिस ने इस संबंध में पुलिस थाना सेड़वा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं 13015 नशीली टेबल को जब्त कर लिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ सेड़वा थाने में पहले से एक मामला दर्ज है। कार्रवाई में सेड़वा थाना इलाके के कांस्टेबल गंगाराम, दिनेश कुमार, नरपत कुमार महिला कांस्टेबल धाई वहीं डीएसटी इंचार्ज आदेश कुमार, हैड कांस्टेबल प्रेमाराम, दिनेश, कांस्टेबल नींबसिह, नखतसिंह, आईदानसिंह, रामस्वरूप, कमांडो सदीप शाामिल रहे।


