डीडवाना में 19 अप्रैल को लगेगा नि:शुल्क नेत्र शिविर:शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से होगा आयोजन

डीडवाना में 19 अप्रैल को लगेगा नि:शुल्क नेत्र शिविर:शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से होगा आयोजन

डीडवाना में श्री आदर्श सरस्वती सेवा समिति द्वारा रविवार, 19 अप्रैल को एक नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर शंकरा आई हॉस्पिटल और जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के सहयोग से लगेगा। समिति के मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर का आयोजन दोजराज गणेश मंदिर रोड स्थित अग्रसेन भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी के अनुसार, शिविर में मरीजों की आंखों की जांच आधुनिक मशीनों से की जाएगी। साथ ही, चयनित मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन आधुनिक तकनीक से बिना टांके किया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीजों को अपने आधार कार्ड की दो फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा। मरीजों के लिए चश्मा, भोजन और रहने की नि:शुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। शिविर की तैयारियों के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ पहुंचाना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *