धार में सीजन का सबसे गर्म दिन:पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा; लू चलने का अलर्ट, सुबह से ही तल्ख धूप

धार में सीजन का सबसे गर्म दिन:पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा; लू चलने का अलर्ट, सुबह से ही तल्ख धूप

धार जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और बीते दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक है। तेज धूप और बढ़ते तापमान से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू चलने की आशंका जताई है, वहीं डॉक्टरों ने लोगों से धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की है। सुबह 31 डिग्री रहा तापमान, 40 से 45 के बीच रहेगा पारा बीते दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आज (गुरुवार) सुबह से ही तापमान 31 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे सुबह के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन का तापमान लगातार 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। इसके साथ ही लू चलने की भी आशंका जताई गई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। दोपहर में घरों में कैद हुए लोग, सड़कों पर पसरा सन्नाटा तेज गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है। दोपहर के समय लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों और निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिकों को भी इस भीषण गर्मी में कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं। डॉक्टरों की सलाह- धूप से बचें और तरल पदार्थों का सेवन करें गर्मी और लू के अलर्ट को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने अत्यधिक धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करने को कहा है। साथ ही, गर्मी से बचाव के लिए हल्के व सूती कपड़े पहनने और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *