युवक ने खो नदी के पुल से लगाई छलांग:बिजनौर में कई घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

युवक ने खो नदी के पुल से लगाई छलांग:बिजनौर में कई घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

बिजनौर के शेरकोट इलाके में खो नदी के नए पुल से आज एक युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के अनुसार, धामपुर की मुन्नी देवी कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय योगेश सैनी पुत्र दिनेश सैनी शनिवार शाम करीब चार बजे अपने दोस्त रिंकू के साथ बाइक से शेरकोट आया था। शेरकोट नेशनल हाईवे पर नए पुल पर पहुंचते ही योगेश अचानक बाइक से उतरकर खो नदी में कूद गया। उसके साथी रिंकू ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका और योगेश नदी में डूब गया। कई लोगों ने उसे डूबते हुए देखा। 3 तस्वीरें देखिए… डूबने वाले युवक के पिता दिनेश सैनी ने बताया कि उनका बेटा डीजे बजाने का काम करता था। आज उसकी विनीत नामक लड़के से पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि, योगेश शेरकोट कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। यह भी बताया गया है कि योगेश का अपनी पत्नी से भी विवाद चल रहा था, जो कोर्ट में विचाराधीन है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह और शेरकोट थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि गोताखोरों की टीम युवक की तलाश कर रही है और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को भी सूचित कर दिया गया है। स्थानीय गोताखोरों द्वारा भी युवक की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *