पटना सिविल कोर्ट के जज से साइबर फ्रॉड:बिजली बिल जमा करने के नाम पर 55,000 ठगे, एपीके फाइल भेज कर जाल में फंसाया

पटना सिविल कोर्ट के जज से साइबर फ्रॉड:बिजली बिल जमा करने के नाम पर 55,000 ठगे, एपीके फाइल भेज कर जाल में फंसाया

बिजली बिल जमा करने के दौरान साइबर फ्रॉडस्टर लोगों के खाते खंगाल रहे हैं। जनवरी से अप्रैल तक लगभग 400 ऐसे मामले पटना साइबर थाने में दर्ज हो चुके हैं। अभी भी सिलसिला जारी है। सिर्फ अप्रैल महीने में अभी तक 12 से 14 मामले आ चुके हैं। आज पटना सिविल कोर्ट के जज भी ठगी के शिकार बन गए। उनके व्हाट्सएप नंबर पर एपीके फाइल भेज कर साइबर शातिरों ने 55,000 रुपये ठग लिए। दरअसल, साइबर शातिरों की ओर से बकाया बिजली बिल भुगतान के लिए कॉल किया गया। कॉल करके शातिरों ने कहा कि आपका बिजली बिल बकाया। भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद प्रक्रिया समझते हुए व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल शातिरों ने भेजी। बच्चों ने शुरू की प्रक्रिया जज साहब के बच्चों ने एपीके फाइल डाउनलोड करके शातिरों की बताई गई प्रक्रिया को पूरी कर दी। इसके बाद उनके खाते से 55,000 डेबिट हो गए। शुक्रवार को थाने पर पहुंचकर जज साहब ने लिखित शिकायत की है। उन्होंने सारी प्रक्रिया बताइ है कि कैसे-कैसे शातिरो ने उन्हें प्रक्रिया पूरी कराई और अकाउंट से रुपए डेबिट हो गए। केस दर्ज करके जांच शुरू दर्ज करके जांच शुरू हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि जिस नंबर से उन्हें कॉल आया था, उसके बारे में कुछ खास डीटेल्स फिलहाल नहीं निकल पाई है। बिजली बिल भुगतान के नाम पर ठगी से सावधान साइबर पुलिस की ओर से लगातार लोगों से फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करने की अपील की जा रही है। हाल ही में पुलिस की ओर से बताया गया था कि साइबर शातिर हु बहू बिजली बिल के जैसा एपीके फाइल भेज कर ठगी कर रहे हैं। अगर किसी भी व्यक्ति के पास इस तरीके का मैसेज आ रहा है, या कॉल आ रहा है तो पहले संबंधित बिजली विभाग से संपर्क करें। बिजली बिल जमा करने के दौरान साइबर फ्रॉडस्टर लोगों के खाते खंगाल रहे हैं। जनवरी से अप्रैल तक लगभग 400 ऐसे मामले पटना साइबर थाने में दर्ज हो चुके हैं। अभी भी सिलसिला जारी है। सिर्फ अप्रैल महीने में अभी तक 12 से 14 मामले आ चुके हैं। आज पटना सिविल कोर्ट के जज भी ठगी के शिकार बन गए। उनके व्हाट्सएप नंबर पर एपीके फाइल भेज कर साइबर शातिरों ने 55,000 रुपये ठग लिए। दरअसल, साइबर शातिरों की ओर से बकाया बिजली बिल भुगतान के लिए कॉल किया गया। कॉल करके शातिरों ने कहा कि आपका बिजली बिल बकाया। भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद प्रक्रिया समझते हुए व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल शातिरों ने भेजी। बच्चों ने शुरू की प्रक्रिया जज साहब के बच्चों ने एपीके फाइल डाउनलोड करके शातिरों की बताई गई प्रक्रिया को पूरी कर दी। इसके बाद उनके खाते से 55,000 डेबिट हो गए। शुक्रवार को थाने पर पहुंचकर जज साहब ने लिखित शिकायत की है। उन्होंने सारी प्रक्रिया बताइ है कि कैसे-कैसे शातिरो ने उन्हें प्रक्रिया पूरी कराई और अकाउंट से रुपए डेबिट हो गए। केस दर्ज करके जांच शुरू दर्ज करके जांच शुरू हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि जिस नंबर से उन्हें कॉल आया था, उसके बारे में कुछ खास डीटेल्स फिलहाल नहीं निकल पाई है। बिजली बिल भुगतान के नाम पर ठगी से सावधान साइबर पुलिस की ओर से लगातार लोगों से फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करने की अपील की जा रही है। हाल ही में पुलिस की ओर से बताया गया था कि साइबर शातिर हु बहू बिजली बिल के जैसा एपीके फाइल भेज कर ठगी कर रहे हैं। अगर किसी भी व्यक्ति के पास इस तरीके का मैसेज आ रहा है, या कॉल आ रहा है तो पहले संबंधित बिजली विभाग से संपर्क करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *