पाकुड़ जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक थोक विक्रेता को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 35 से 40 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी के पास से 2640 रुपए नकद, एक लोहे का तराजू, गांजा पीने का चिलम, लाइटर, स्टील की कैंची और पॉलिथीन बैग भी बरामद हुए हैं। पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में मंजूर शेख के घर की दुकान में अवैध रूप से गांजा और दूसरे नशीले पदार्थ बेचे जा रहे थे। इस सूचना के आधार पर एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनाई। पहले गुप्त सूचना की पुष्टि की गई और कई इनपुट जुटाए गए। इनपुट जुटाने के बाद छापेमारी टीम ने एक दंडाधिकारी की मौजूदगी में मंजूर शेख के घर पर छापा मारा। घर में बनी दुकान से 65 साल के मंजूर शेख को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके घर से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही 2640 रुपए नकद और एक लोहे का तराजू समेत अन्य सामान भी मिला। इस मामले में थाने में कांड संख्या 132/26 दर्ज किया गया है। पूछताछ में मंजूर शेख ने बताया कि उसे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के भसाईपाईकर गांव का रहने वाला साहब शेख गांजा सप्लाई करता था। मंजूर शेख गांजा खरीदने के बाद उसे दूसरे विक्रेताओं को बेचता था। पाकुड़ जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक थोक विक्रेता को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 35 से 40 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी के पास से 2640 रुपए नकद, एक लोहे का तराजू, गांजा पीने का चिलम, लाइटर, स्टील की कैंची और पॉलिथीन बैग भी बरामद हुए हैं। पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में मंजूर शेख के घर की दुकान में अवैध रूप से गांजा और दूसरे नशीले पदार्थ बेचे जा रहे थे। इस सूचना के आधार पर एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनाई। पहले गुप्त सूचना की पुष्टि की गई और कई इनपुट जुटाए गए। इनपुट जुटाने के बाद छापेमारी टीम ने एक दंडाधिकारी की मौजूदगी में मंजूर शेख के घर पर छापा मारा। घर में बनी दुकान से 65 साल के मंजूर शेख को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके घर से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही 2640 रुपए नकद और एक लोहे का तराजू समेत अन्य सामान भी मिला। इस मामले में थाने में कांड संख्या 132/26 दर्ज किया गया है। पूछताछ में मंजूर शेख ने बताया कि उसे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के भसाईपाईकर गांव का रहने वाला साहब शेख गांजा सप्लाई करता था। मंजूर शेख गांजा खरीदने के बाद उसे दूसरे विक्रेताओं को बेचता था।

