सुपौल में किशोर छत पर बेहोश मिला:अस्पताल ले जाने पर मौत हुई, परिजनों ने मारपीट कर मर्डर का आरोप लगाया

सुपौल में किशोर छत पर बेहोश मिला:अस्पताल ले जाने पर मौत हुई, परिजनों ने मारपीट कर मर्डर का आरोप लगाया

सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड क्षेत्र की नौआबाखर पंचायत के भेलवा गांव में शुक्रवार को 16 साल के किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान भेलवा वार्ड नंबर 11 निवासी आनंदलाल शर्मा के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। वह कुशहा वार्ड नंबर 6 निवासी सोमी शर्मा के मकान की छत पर बेहोशी की हालत में मिला था। परिजन उसे इलाज के लिए सुपौल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेला देखने निकला था किशोर मृतक की मां संजू देवी और पिता आनंदलाल शर्मा ने बताया कि आशीष गुरुवार देर शाम विश्वकर्मा मेला देखने के लिए घर से निकला था। रात करीब 8 बजे कुशहा निवासी सोमी शर्मा की पत्नी ने परिजनों को फोन कर बताया कि आशीष उनके मकान की छत पर नशे की हालत में बेहोश पड़ा है। सूचना मिलने के बाद उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, आशीष छत पर पड़ा था। पेट पर हाथ रखने पर सांस चलती हुई महसूस नहीं हुई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि किशोर अभी जीवित है। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए सुपौल ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवकों पर मारपीट का आरोप आशीष के परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर उसके साथ मारपीट करने और इसी वजह से मौत होने का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने भी शव पर चोट के निशान होने की बात कही। हालांकि, किशोर की मौत किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। जांच में जुटी पुलिस किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड क्षेत्र की नौआबाखर पंचायत के भेलवा गांव में शुक्रवार को 16 साल के किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान भेलवा वार्ड नंबर 11 निवासी आनंदलाल शर्मा के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। वह कुशहा वार्ड नंबर 6 निवासी सोमी शर्मा के मकान की छत पर बेहोशी की हालत में मिला था। परिजन उसे इलाज के लिए सुपौल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेला देखने निकला था किशोर मृतक की मां संजू देवी और पिता आनंदलाल शर्मा ने बताया कि आशीष गुरुवार देर शाम विश्वकर्मा मेला देखने के लिए घर से निकला था। रात करीब 8 बजे कुशहा निवासी सोमी शर्मा की पत्नी ने परिजनों को फोन कर बताया कि आशीष उनके मकान की छत पर नशे की हालत में बेहोश पड़ा है। सूचना मिलने के बाद उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, आशीष छत पर पड़ा था। पेट पर हाथ रखने पर सांस चलती हुई महसूस नहीं हुई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि किशोर अभी जीवित है। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए सुपौल ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवकों पर मारपीट का आरोप आशीष के परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर उसके साथ मारपीट करने और इसी वजह से मौत होने का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने भी शव पर चोट के निशान होने की बात कही। हालांकि, किशोर की मौत किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। जांच में जुटी पुलिस किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *