फल दुकानदार के बंद घर से 9.50 लाख की चोरी:गृह प्रवेश में ससुराल गया था परिवार, गहने और कैश ले उड़े चोर; पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध

फल दुकानदार के बंद घर से 9.50 लाख की चोरी:गृह प्रवेश में ससुराल गया था परिवार, गहने और कैश ले उड़े चोर; पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध

नालंदा में फल दुकानदार के बंद घर से करीब 9.50 लाख चोरी हुई है। गुरुवार देर रात चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे। गहने और कैश लेकर फरार हो गए। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के साहसराय टोला की है। पीड़ित सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को ससुराल हरनौत में गृह प्रवेश का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के साथ गया था। शुक्रवार सुबह जब करीब 8:00 बजे वापस लौटा। देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। कमरे के अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ था। दुकान की बिक्री और अन्य जमा पूंजी मिलाकर करीब 6.5 लाख रुपए नगद, 3 लाख के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। वारदात से पहले चोरों ने घर की रेकी की होगी, इसके बाद मौके का फायदा उठाकर अहले सुबह इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध वहीं, मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में फल दुकानदार के बंद घर से करीब 9.50 लाख चोरी हुई है। गुरुवार देर रात चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे। गहने और कैश लेकर फरार हो गए। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के साहसराय टोला की है। पीड़ित सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को ससुराल हरनौत में गृह प्रवेश का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के साथ गया था। शुक्रवार सुबह जब करीब 8:00 बजे वापस लौटा। देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। कमरे के अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ था। दुकान की बिक्री और अन्य जमा पूंजी मिलाकर करीब 6.5 लाख रुपए नगद, 3 लाख के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। वारदात से पहले चोरों ने घर की रेकी की होगी, इसके बाद मौके का फायदा उठाकर अहले सुबह इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध वहीं, मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *