मुजफ्फरपुर में हथकड़ी के साथ फरार शातिर गिरफ्तार:बाइक दुकान चोरी कांड में पुलिस ने किया था अरेस्ट, शौच के बहाने हुआ था फरार

मुजफ्फरपुर में हथकड़ी के साथ फरार शातिर गिरफ्तार:बाइक दुकान चोरी कांड में पुलिस ने किया था अरेस्ट, शौच के बहाने हुआ था फरार

मुजफ्फरपुर में बाइक रिपेयरिंग दुकान की दुकान में चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद मुख्या आरोपी पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत फरार हो गया था। जिसके बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गाय है। इसके अलावा चोरी के सामान भी बरामद हुए हैं। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 3 अप्रैल को सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र स्थित एक बाइक रिपेयरिंग दुकान में चोरी हुई थी। इस मामले में 4 अप्रैल को वादी मो. हसीबुल अंसारी के आवेदन पर सिवाईपट्टी थाना में मामला दर्ज हुआ था। घटना सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र की है। शिवहर का शातिर अंतरजिला बदमाश है बिल्ला मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 15 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश कुमार उर्फ बिल्ला (जिला शिवहर) को गिरफ्तार किया और चोरी में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद किया। हालांकि, आरोपी शौच का बहाना बनाकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। इस संबंध में अलग से मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 16 अप्रैल को फिर से मुकेश कुमार उर्फ बिल्ला को शिवहर जिले से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर रामपुर रतन गांव के एक मकई खेत से क्षतिग्रस्त अवस्था में हथकड़ी बरामद की गई। 27 टायर और 23 ट्यूब भी बरामद इसके अलावा, आरोपी की निशानदेही पर तरियानी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी के बाइक टायर, ट्यूब, केबल, हॉर्न, मोबिल डिब्बा, लॉक सहित अन्य सामान बरामद किए गए। वहीं, श्यामपुर भट्टा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दूसरे आरोपी नजरूल होदा को 27 टायर और 23 ट्यूब के साथ गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी मुकेश कुमार उर्फ बिल्ला के खिलाफ पहले से भी सिवाईपट्टी और मीनापुर थाना में मामले दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मुजफ्फरपुर में बाइक रिपेयरिंग दुकान की दुकान में चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद मुख्या आरोपी पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत फरार हो गया था। जिसके बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गाय है। इसके अलावा चोरी के सामान भी बरामद हुए हैं। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 3 अप्रैल को सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र स्थित एक बाइक रिपेयरिंग दुकान में चोरी हुई थी। इस मामले में 4 अप्रैल को वादी मो. हसीबुल अंसारी के आवेदन पर सिवाईपट्टी थाना में मामला दर्ज हुआ था। घटना सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र की है। शिवहर का शातिर अंतरजिला बदमाश है बिल्ला मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 15 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश कुमार उर्फ बिल्ला (जिला शिवहर) को गिरफ्तार किया और चोरी में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद किया। हालांकि, आरोपी शौच का बहाना बनाकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। इस संबंध में अलग से मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 16 अप्रैल को फिर से मुकेश कुमार उर्फ बिल्ला को शिवहर जिले से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर रामपुर रतन गांव के एक मकई खेत से क्षतिग्रस्त अवस्था में हथकड़ी बरामद की गई। 27 टायर और 23 ट्यूब भी बरामद इसके अलावा, आरोपी की निशानदेही पर तरियानी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी के बाइक टायर, ट्यूब, केबल, हॉर्न, मोबिल डिब्बा, लॉक सहित अन्य सामान बरामद किए गए। वहीं, श्यामपुर भट्टा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दूसरे आरोपी नजरूल होदा को 27 टायर और 23 ट्यूब के साथ गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी मुकेश कुमार उर्फ बिल्ला के खिलाफ पहले से भी सिवाईपट्टी और मीनापुर थाना में मामले दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *