किशनगंज में महिला की संदिग्ध मौत मामले में कार्रवाई तेज:SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

किशनगंज में महिला की संदिग्ध मौत मामले में कार्रवाई तेज:SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

किशनगंज में मक्के के खेत से 35 वर्षीय सनवरी खातून का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार देर रात को घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली। घटना पोठिया प्रखंड के अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूबाड़ी गांव की है। बता दें कि 15 अप्रैल की देर रात्रि बालूबाड़ी गांव में मक्के के खेत से एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर अर्राबाड़ी थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक ठाकुरगंज और एसडीपीओ मंगलेश कुमार मौके पर पहुंचे। रात्रि में ही घटनास्थल का निरीक्षण कर उसे संरक्षित किया गया और FSL टीम को बुलाया गया। गुरुवार को डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर बुलाई गई। पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। SDPO को त्वरित जांच का दिया निर्देश इसके बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने स्वयं बालूबाड़ी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने मृतका सनवरी खातून के घर जाकर परिजनों से विस्तार से बातचीत की और ग्रामीणों से आवश्यक पूछताछ की। मौके पर एसडीपीओ मंगलेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों को त्वरित जांच और संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए। किशनगंज में मक्के के खेत से 35 वर्षीय सनवरी खातून का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार देर रात को घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली। घटना पोठिया प्रखंड के अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूबाड़ी गांव की है। बता दें कि 15 अप्रैल की देर रात्रि बालूबाड़ी गांव में मक्के के खेत से एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर अर्राबाड़ी थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक ठाकुरगंज और एसडीपीओ मंगलेश कुमार मौके पर पहुंचे। रात्रि में ही घटनास्थल का निरीक्षण कर उसे संरक्षित किया गया और FSL टीम को बुलाया गया। गुरुवार को डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर बुलाई गई। पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। SDPO को त्वरित जांच का दिया निर्देश इसके बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने स्वयं बालूबाड़ी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने मृतका सनवरी खातून के घर जाकर परिजनों से विस्तार से बातचीत की और ग्रामीणों से आवश्यक पूछताछ की। मौके पर एसडीपीओ मंगलेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों को त्वरित जांच और संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *