सोनीपत में नेशनल हाईवे पर फायरिंग, दो घायल:गाड़ी में तोड़फोड़ की; एक युवक के हाथ और दूसरे की छाती में लगी गोली

सोनीपत में नेशनल हाईवे पर फायरिंग, दो घायल:गाड़ी में तोड़फोड़ की; एक युवक के हाथ और दूसरे की छाती में लगी गोली

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर पार्कर मॉल के सामने आपसी विवाद के बाद दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। एक युवक के हाथ में जबकि दूसरे की छाती में गोली लगी। सूचना पर मौके पर पुलिस की कई टीम पहुंची और मौके का निरीक्षण के लिए एफएसएल को बुलाया गया। घायलों को दो अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तेवड़ी गांव निवासी घायल राहुल ने आरोप लगाया कि विवाद को सुलझाने के लिए वह दुकान पर समझौता करने गया था, लेकिन वहां कहासुनी के बाद 20 से 25 युवक हथियारों के साथ पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकान पर समझौता करने पहुंचे थे युवक राहुल के मुताबिक, उनका हरियाणा स्टील के नाम से दुकान चलाने वाले व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए वे दुकान पर समझौता करने पहुंचे थे। वहां पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। 20 से 25 युवक हथियारों के साथ पहुंचने का आरोप राहुल ने आरोप लगाया कि कहासुनी के बाद मौके पर 20 से 25 युवक हथियारों के साथ पहुंच गए। इनमें तीन से चार युवकों के हाथ में हथियार थे। आरोप है कि युवकों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। फायरिंग में राहुल के हाथ में गोली लगी, जबकि उसके साथ गए नाहरी गांव के सुनील की छाती में गोली लगी। दोनों आपस में दोस्त बताएं जाते हैं। हाथ और छाती में लगी गोली घायल युवकों का काम बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की पहचान में जुटी सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस फायरिंग के कारणों और इसमें शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। घायलों के बयान और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *