सीवान में रात्रि प्रहरी को नींद से जगाकर मारी गोली:घर के पास बथान में सो रहे थे, सीने में की फायरिंग; हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर

सीवान में रात्रि प्रहरी को नींद से जगाकर मारी गोली:घर के पास बथान में सो रहे थे, सीने में की फायरिंग; हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर

गोपालगंज और सीवान जिले के सीमावर्ती इलाके में देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक रात्रि प्रहरी को गोली मार दी। बदमाशों ने पहले उसे नींद से जगाया, फिर सीने में गोली उतार दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। शुरुआती रिपोर्टों में मामला गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र का लग रहा था। हालांकि, गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने साफ किया कि घटना सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में हुई है। घायल प्रहरी की पहचान मजिस्टर यादव के तौर पर हुई है, जो घर की रखवाली करते थे। घायल को डॉक्टर ने गोरखपुर किया रेफर घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल प्रहरी को हथुआ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। फिलहाल, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने एक राइफल बरामद की है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद राइफल पीड़ित की है या अपराधी छोड़कर भागे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी सीवान और गोपालगंज पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही है। बाइक सवार तीनों बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है। हमला किस वजह से किया गया, यह पुलिस जांच और घायल के बयान के बाद ही साफ हो पाएगा। गोपालगंज और सीवान जिले के सीमावर्ती इलाके में देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक रात्रि प्रहरी को गोली मार दी। बदमाशों ने पहले उसे नींद से जगाया, फिर सीने में गोली उतार दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। शुरुआती रिपोर्टों में मामला गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र का लग रहा था। हालांकि, गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने साफ किया कि घटना सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में हुई है। घायल प्रहरी की पहचान मजिस्टर यादव के तौर पर हुई है, जो घर की रखवाली करते थे। घायल को डॉक्टर ने गोरखपुर किया रेफर घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल प्रहरी को हथुआ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। फिलहाल, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने एक राइफल बरामद की है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद राइफल पीड़ित की है या अपराधी छोड़कर भागे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी सीवान और गोपालगंज पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही है। बाइक सवार तीनों बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है। हमला किस वजह से किया गया, यह पुलिस जांच और घायल के बयान के बाद ही साफ हो पाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *