शराब के नशे में एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला:दोनों घायल को इलाज के लिए भेजा, पांच घंटे में तीसरी घटना

शराब के नशे में एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला:दोनों घायल को इलाज के लिए भेजा, पांच घंटे में तीसरी घटना

लखनऊ के सआदतगंज जेटी चौकी क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात को शराब के नशे में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से रायबरेली के रहने वाले आदर्श आलिया पुत्र शंकर लाल और राजेश कुमार पुत्र राधेश्याम शनि बेकरी में काम करते हैं और वहीं रहते हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। देर रात दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच गाली-गलौज और विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर दोनों ने चाकू निकालकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *