कैथल में करंट से तीन बहनों के भाई की मौत:जनवरी में होनी थी शादी, टुल्लू पंप से करंट लगा

कैथल में करंट से तीन बहनों के भाई की मौत:जनवरी में होनी थी शादी, टुल्लू पंप से करंट लगा

कैथल के कस्बा सीवन में एक दर्दनाक हादसे में बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने नए बन रहे मकान में तराई करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान टुल्लू पंप का पाइप निकल गया। जब वह पाइप को दोबारा लगाने के लिए गया तो नंगे पांव होने के कारण बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह टुल्लू पंप के ऊपर ही गिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक की पहचान गौरव पुत्र भान सैनी निवासी सीवन के रूप में हुई है। परिवार में छाया मातम हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गौरव की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की आगामी जांच में जुट गई। मृतक के शव का कैथल नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया गया। असंध हैफेड शुगर मिल में करता था नौकरी, जनवरी में होनी थी शादी परिजनों के अनुसार गौरव असंध स्थित हैफेड शुगर मिल में नेटवर्किंग सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। शनिवार को छुट्टी होने के कारण वह घर आया हुआ था। परिवार में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं और जनवरी महीने में उसकी शादी होनी तय थी। गौरव तीन बहनों का इकलौता भाई था और माता-पिता का भी इकलौता बेटा था। जिस घर में कुछ समय बाद बेटे की शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। गौरव की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के बाद पूरे सीवन क्षेत्र में शोक की लहर है। सीवन थाना एसएचओ मुकेश रानी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *