अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम में शनिवार रात फुटबॉल मैच के बाद स्टेडियम में गोलीबारी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। गोलीबारी लेजियन फील्ड स्टेडियम में स्थानीय समयानुसार रात करीब 7:50 बजे हुई। यह घटना मैजिक सिटी क्लासिक फुटबॉल मैच खत्म होने के कुछ देर बाद हुई। यह एक हफ्ते में फुटबॉल स्टेडियम के पास गोलीबारी की दूसरी घटना है। 6 दिन पहले फ्लोरिडा राज्य के तलहासी में 12 लोग घायल हुए थे। स्टेडियम में टेलगेटिंग रोकी, इलाका खाली करने के निर्देश दिए मैजिक सिटी क्लासिक सबसे बड़ा फुटबॉल मैच मैजिक सिटी क्लासिक मैच अमेरिका का सबसे बड़ा ऐतिहासिक रूप से अश्वेत कॉलेज और यूनिवर्सिटी (HBCU) फुटबॉल मैच है। यह सालाना मैच अलबामा AM यूनिवर्सिटी और अलबामा स्टेट यूनिवर्सिटी के बीच खेला जाता है। इस बार मैच लेजियन फील्ड स्टेडियम में हुआ था। फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर कार घुसी थी 15 दिन पहले कंसास में एक फुटबॉल मैच के दौरान एक कार मैदान में घुस गई थी। इस हादसे में 6 साल के एक बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हुए थे। विचिटा पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया था। अधिकारियों ने बताया था कि कार के अंदर 2 नाबालिग थे। हादसे के बाद कार घटनास्थल पर ही रही। पढ़ें पूरी खबर ——————————————————
फुटबॉल मैच के बाद स्टेडियम के बाहर गोलीबारी:एक की मौत, 2 की हालत गंभीर; एक हफ्ते में दूसरी घटना

