गुरुग्राम में पॉश सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रेजीडेंट को मिली धमकी:कम्युनिटी सेंटर की अवैध बिक्री का विरोध किया था, पुलिस से सुरक्षा की मांग

गुरुग्राम में पॉश सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रेजीडेंट को मिली धमकी:कम्युनिटी सेंटर की अवैध बिक्री का विरोध किया था, पुलिस से सुरक्षा की मांग

गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित पॉश सोसाइटी रोज़वुड सिटी के सी-ब्लॉक रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार को कुछ लोगों द्वारा धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने सेक्टर-50 थाना प्रभारी और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने और सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पिछली सुरक्षा शिकायतों के बावजूद, एक अज्ञात व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन वाली कार में सवार होकर रोज़वुड सिटी पहुंचा। आरोपी ने मौके पर आकर उनको सीधे तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस घटना के बाद से रोज़वुड सिटी के निवासियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों में भारी डर का माहौल है। अध्यक्ष ने पुलिस को इस घटना से जुड़े तस्वीरें और वीडियो फुटेज भी सबूत के तौर पर सौंपे हैं। कम्यूनिटी सेंटर के बेचने का विरोध कर रही आरडब्ल्यूए उन्होंने बताया कि रेजिडेंट्स के उपयोग के लिए बनाए गए कम्युनिटी सेंटर को कुछ संबंधित पक्षों द्वारा अवैध रूप से बेचने और ट्रांसफर करने का प्रयास किया जा रहा है। आरडब्ल्यूए इस मामले को लेकर पहले ही विभिन्न सरकारी विभागों और हरियाणा लोकायुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज करा चुकी है, जिसकी जांच जारी है। उनका आरोप है कि इस मामले के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले भी उन्होंने पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की मांग की थी। निष्पक्ष जांच की मांग की
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग की हैं। इनमें धमकी देने वाले संदिग्ध चालक और गाड़ी के मालिक की पहचान कर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। कम्युनिटी सेंटर की अवैध बिक्री से जुड़े मालिकाना हक के दस्तावेजों और ‘कन्वेयंस डीड’ की गहनता से जांच और सभी सीसीटीवी कैमरों और वीडियो रिकॉर्डिंग्स को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रख जांच में शामिल किया जाए। पुलिस जांच करेगी
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने कहा कि वे जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करने और लोकायुक्त को दी गई शिकायतों की कॉपियां सौंपने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से अपील की है कि किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए बिना किसी देरी के निष्पक्ष जांच शुरू की जाए। फिलहा सेक्टर-50 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *