गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही दुल्हनियां बनाउंगा, वरना कुंवारा रहूंगा

गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही दुल्हनियां बनाउंगा, वरना कुंवारा रहूंगा

शेरवानी, सिर पर सेहरा, गले में टाई और कंधे पर तौलियां… गोरखपुर की सड़कों पर एक 35 साल का शख्स रोज दूल्हा बनकर साइकिल से निकलता है। पूछने पर बताता है कि 16 साल से दूल्हे की ड्रेस में घूम रहा है, ताकि कोई लड़की उसे पसंद कर ले और उसका घर बस जाए। अभय पांडेय उर्फ दूल्हे राजा (35) ने बताया कि अब तक मैं किसी भी लड़की से शादी करने को तैयार था, लेकिन जब से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस उर्फी जावेद को देखा, ठान लिया कि उनसे ही शादी करूंगा। वरना कुंवारा ही रहूंगा। जब तक वो शादी के लिए मान नहीं जातीं, तब तक इंतजार करता रहूंगा। अभय ने कहा कि अगर उर्फी मुझे लेने नहीं आई तो एक दिन मैं साइकिल से ही मुंबई निकल जाऊंगा। उर्फी अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार अपने अतरंगी लुक की वजह से ट्रोल हो जाती हैं। पहले अभय की पूरी कहानी जान लीजिए- अभय कुशीनगर खड्डा के रहने वाले हैं। रोज सुबह दूल्हा बनकर घर से निकलते हैं। साइकिल से ही हर जगह जाते हैं। लोग बताते हैं कि अभय कहीं भी जाते हैं तो दूल्हे का पूरा गेटअप लेकर ही निकलते हैं। अभय ने दैनिक भास्कर को बताया कि कुशीनगर से उन्होंने समाजशास्त्र से बीए की पढ़ाई की है। परिवार वालों का मन था कि आगे चलकर वे इंजीनियर बनें। इसलिए बीटेक में एडमिशन करवाया, लेकिन मन एक्टिंग में लगने के चलते उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। उन्होंने बताया- पढ़ाई पूरी होने के बाद कई साल तक घरवालों ने रिश्ता ढूंढा। लेकिन, किसी लड़की उन्हें पसंद नहीं किया। इस वजह से उनकी शादी नहीं हो सकी। इसलिए 16 साल से दूल्हे के वेश में ही घूम रहे हैं, ताकि कोई उन्हें पसंद कर ले। अभय ने बताया- अब तक 30 से ज्यादा लड़कियों ने उन्हें रिजेक्ट किया है। लगभग 50 रिश्ते आए होंगे, लेकिन किसी न किसी वजह से शादी नहीं हो सकी। पांच साल पहले उर्फी को सोशल मीडिया पर देखा अभय ने बताया- 5 साल पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर मॉडल और एक्टर उर्फी जावेद को देखा। उनका अंदाज अभय को खूब पसंद आया। तभी से उनको फॉलो करने लगे। उर्फी की हर वीडियो और फोटो देखते हैं। ऐसा करते-करते उन्हें उर्फी से जुड़ाव महसूस हुआ और तबसे ही उन्हीं से शादी करने का मन बना लिया। हर दिन इसी उम्मीद से घर से निकलते हैं कि एक दिन उर्फी से मुलाकात जरूर होगी। उर्फी हेलिकॉप्टर से आए और लेकर जाए दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए अभय ने कहा कि मैं उर्फी से कहना चाहता हूं कि देखिए, आपका होने वाला दूल्हा नौका विहार पर घूम रहा है। तो आप हेलिकॉप्टर से आइए और अपने साथ लेकर जाइए।
बड़ा एक्टर बनने का सपना अभय का कहना है कि उन्हें एक्टिंग, सिंगिंग और शायरी लिखना बेहद पसंद है। उनका सपना है कि एक दिन बहुत बड़े एक्टर बने। फिल्म इंडस्ट्री तक कैसे जाना है उन्हें कुछ नहीं पता। लेकिन, उम्मीद है कि एक दिन एक्टर जरूर बनेंगे। फेमस होने के लिए फिलहाल सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हीरो अभय पांडेय के नाम से उनका अकाउंट भी है। जिस पर पिछले कुछ वर्षों से रील बनाकर पोस्ट भी करते हैं। इंस्टाग्राम पर 37 हजार और यूट्यूब पर 4.7 हजार फॉलोवर्स हैं। उर्फी जावेद: रियलिटी शोज और करियर का सफर ———————– ये खबर भी पढ़ें पति-बेटे की मौत, अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की, नोएडा में उसी बालकनी से कूद रही थी, जहां से गिरकर दोनों की जान गई ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर पति और बेटे की दर्दनाक मौत के बाद अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की। यह खबर भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *