राजस्थान BJP में नहीं थमी बगावत: टिकट कटते ही प्रवक्ता समेत कई दिग्गजों ने दिया इस्तीफा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

राजस्थान BJP में नहीं थमी बगावत: टिकट कटते ही प्रवक्ता समेत कई दिग्गजों ने दिया इस्तीफा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Alwar BJP Spokesperson Resigns: अलवर में नगर निगम वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए वितरित किए गए टिकट से बीजेपी के कई नेता खुश नहीं हैं। वह विरोध में इस्तीफा दे रहे हैं, तो कोई अपने ही परिवार के किसी दूसरे सदस्य को मैदान में उतार रहे हैं। बगावत का यह क्रम सोमवार को दिनभर चला।

बीजेपी प्रवक्ता नरेश धानावत ने वार्ड-16 से टिकट मांगा था, लेकिन नहीं मिला। उन्होंने विरोध किया और पद से इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेज दिया। धानावत ने निर्दलीय के रूप में नामांकन कराया है। पिछले चुनाव में वार्ड-18 से निर्दलीय अविनाश खंडेलवाल पार्षद बने थे। उन्हें इस बार टिकट देने का आश्वासन दिया, तो उन्होंने नामांकन करा दिया, लेकिन ऐन मौके पर टिकट काट दिया। अविनाश के भाई आशीष ने निर्दलीय के रूप में नामांकन कराया है। अविनाश का कहना है कि उनके वार्ड से अनिल चौधरी को बीजेपी ने टिकट दिया है, जो बिल्कुल नए व्यक्ति है।

जितेंद्र राठौड़ को मनाया, महेश की नाराजगी बरकरार

श्री विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ को बीजेपी ने मना लिया है। वहीं, श्री केशव मंडल के अध्यक्ष महेश निहालवानी की नाराजगी बरकरार है। महेश निहालवानी का कहना है कि वह अपने निर्णय पर अडिग रहेंगे।

कई लोगों ने सदस्यता से इस्तीफा दिया

वार्ड-21 अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। यहां से बीजेपी ने किसी दूसरे वर्ग के उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया। इसे लेकर वार्ड के कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेजा है, जिसमें सुमन गुप्ता, ओमप्रकाश, नरेश, हरिमोहन, सीमा जैन, अजय, रामू, अशोक कुमार, रामचंद्र, पुष्पा, प्रेम शर्मा और कविता आदि शामिल हैं।

माधव मंडल के मंत्री घनश्याम दत्त गुप्ता ने दिया इस्तीफा, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

बीजेपी के श्री माधव मंडल में मंत्री एवं विहिप के पूर्व विभाग मंत्री घनश्याम दत्त गुप्ता ने भी अपने पद व सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि 1984 से बीजेपी से जुड़े हैं। वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने खुद कहा कि जाकर नामांकन करें, लेकिन टिकट किसी को और को दे दिया, जिसको टिकट दिया है वह कांग्रेस से संबंध रखते हैं, इसलिए मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करा दिया है।

हमारी पार्टी का कोई नेता नाराज नहीं है और न हमने किसी को मनाया है। सभी मिलकर पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव जिताएंगे।
-अशोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष बीजेपी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *