मोतिहारी पिपरा थाना क्षेत्र में पत्नी पिंकी कुमारी की हत्या के मामले में फरार आरोपी पति रोहित पासवान ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। रोहित पासवान भेरखिया गांव का रहने वाला है। मामला टिकुलिया के गन्ने के खेत में मिले पिंकी कुमारी के शव से जुड़ा है। पिंकी की उम्र 23 साल थी। पिंकी के पिता देवलाल पासवान ने रोहित पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस की लगातार दबिश के बीच रोहित ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दशहरा में मेला दिखाने के बहाने साथ ले गया था परिजनों के मुताबिक, दशहरा के दौरान रोहित पिंकी को मेला दिखाने और पूजा कराने की बात कहकर उसके मायके से अपने साथ ले गया था। बाद में पिंकी का शव टिकुलिया के गन्ने के खेत में मिला। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। हत्या की वजह और हथियार के बारे में होगी पूछताछ पिपरा थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पिंकी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी उसके पति रोहित पासवान ने कोर्ट में सरेंडर किया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल हथियार, वारदात की वजह और किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाएगी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी पिपरा थाना क्षेत्र में पत्नी पिंकी कुमारी की हत्या के मामले में फरार आरोपी पति रोहित पासवान ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। रोहित पासवान भेरखिया गांव का रहने वाला है। मामला टिकुलिया के गन्ने के खेत में मिले पिंकी कुमारी के शव से जुड़ा है। पिंकी की उम्र 23 साल थी। पिंकी के पिता देवलाल पासवान ने रोहित पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस की लगातार दबिश के बीच रोहित ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दशहरा में मेला दिखाने के बहाने साथ ले गया था परिजनों के मुताबिक, दशहरा के दौरान रोहित पिंकी को मेला दिखाने और पूजा कराने की बात कहकर उसके मायके से अपने साथ ले गया था। बाद में पिंकी का शव टिकुलिया के गन्ने के खेत में मिला। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। हत्या की वजह और हथियार के बारे में होगी पूछताछ पिपरा थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पिंकी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी उसके पति रोहित पासवान ने कोर्ट में सरेंडर किया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल हथियार, वारदात की वजह और किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाएगी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

