बागपत टोल प्लाजा पर युवकों ने की मारपीट:टोल मांगने पर तोड़फोड़, चार घायल; मंत्री के काफिले से जुड़े होने का आरोप

बागपत टोल प्लाजा पर युवकों ने की मारपीट:टोल मांगने पर तोड़फोड़, चार घायल; मंत्री के काफिले से जुड़े होने का आरोप

बागपत के काठा गांव स्थित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर टोल मांगने को लेकर युवकों ने टोलकर्मियों से मारपीट और तोड़फोड़ की। इस घटना में चार टोलकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, लगभग 20 से अधिक कारों में सवार युवक टोल प्लाजा पहुंचे थे। टोल शुल्क मांगने पर उन्होंने टोलकर्मियों के साथ बेल्ट और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर टोल बूथ में भी तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवकों की गाड़ियां एक राज्यमंत्री के काफिले का हिस्सा थीं। इन गाड़ियों पर भाजपा के झंडे लगे हुए थे। आरोप है कि राज्यमंत्री की गाड़ी पहले निकल गई थी, जिसके पीछे आ रही अन्य गाड़ियों में सवार युवकों ने यह घटना की। टोल मैनेजर अंकित धामा ने बताया कि टोलकर्मी सामान्य रूप से टोल शुल्क मांग रहे थे, तभी युवकों ने हमला कर दिया। घटना के बाद टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। टोल मैनेजर ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *