पंचकूला पुलिस ने हैदराबाद पकड़े 2 ठग:कंपानी से की थी 3.16 करोड़ की ठगी, 3 साथी पहले काबू किए

पंचकूला पुलिस ने हैदराबाद पकड़े 2 ठग:कंपानी से की थी 3.16 करोड़ की ठगी, 3 साथी पहले काबू किए

पंचकूला साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक कंपनी के साथ हुई 3.16 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में 2 और आरोपियों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैदराबाद निवासी पुन्नापुरेडी प्रवीन प्रसाद राजा और आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के वाकानागी रेड्डी (जो अभी हैदराबाद में रहता है) के रूप में हुई है। दोनों को 29 अगस्त को हैदराबाद से पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट से पुलिस हिरासत मिली। 3.16 करोड़ रुपए दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए साइबर ठगों ने एक निर्माण कंपनी के कार्यालय के वॉट्सऐप और लैपटॉप को निशाना बनाया। उन्होंने पहले कंपनी के पुराने कारोबारी संपर्क का फायदा उठाया और वॉट्सऐप के जरिए एक फर्जी जिप फाइल भेजी। इसके बाद कंपनी के वॉट्सऐप पर कंपनी संचालक के नाम से एक दूसरे मोबाइल नंबर से मैसेज भेजे गए। ठगों ने अकाउंटेंट को भरोसा दिलाकर कंपनी के बैंक खातों का बैलेंस पूछा। फिर उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। इस तरह कंपनी के खातों से कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपए दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। बाद में कंपनी संचालक ने खुद फोन करके अकाउंटेंट को आगे कोई लेनदेन करने से रोक दिया। तब इस पूरे साइबर धोखाधड़ी का पता चला और पुलिस को शिकायत की गई। ठगी की रकम में से 1 करोड़ 6 लाख रुपए इंटीग्रेटेड वूमेन डेवलपमेंट सोसाइटी के बैंक खाते में और 80 लाख रुपए पुन्नापुरेडी पकाशास्त्रुलु प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार साइबर क्राइम थाना टीम ने प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुन्नापुरेडी प्रवीन प्रसाद राजा और उसके साथी वाकानागी रेड्डी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने अपने साथियों और बैंक खातों से जुड़ी जानकारी भी पुलिस को दी है। पुलिस अब तक इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले, पुलिस ने चेन्नई से देवराजन ए.पी. (चेन्नई निवासी), पंडिश्वरी (रामनाथपुरम, तमिलनाडु निवासी) और सुशील गंजानन (कोल्हापुर, महाराष्ट्र निवासी) को गिरफ्तार किया था। हैदराबाद से गिरफ्तार पुन्नापुरेडी प्रवीन प्रसाद राजा और वाकानागी रेड्डी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *