मिर्जापुर में कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत:अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा, विधायक ने अस्पताल भेजा

मिर्जापुर में कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत:अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा, विधायक ने अस्पताल भेजा

मिर्जापुर में प्रयागराज मार्ग पर अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास गुरुवार रात करीब 9 बजे कार की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र की नजर हादसे पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल की मदद के लिए पहुंचे। विधायक ने एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर घायल को अस्पताल भिजवाया। बेहतर इलाज के लिए उन्होंने डॉक्टर सुनील सिंह से भी बात की। अस्पताल में इलाज शुरू किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण घायल की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर व्यक्ति की मौत की जानकारी मिलने के बाद नगर विधायक ने मृतक का फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है तो उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाएं। विधायक ने कहा कि इससे मृतक की पहचान करने और आगे की जरूरी कार्रवाई पूरी करने में मदद मिलेगी। 20 मिनट पहले नीलगाय की चपेट में आया युवक भी मिला इस घटना से करीब 20 मिनट पहले छानबे ब्लॉक में कर्णावती नदी के पास भी विधायक पं. रत्नाकर मिश्र को सड़क हादसे में एक युवक घायल मिला था। युवक नीलगाय की चपेट में आने से घायल हुआ था।विधायक ने तत्काल उसकी भी मदद की और उसे उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था कराई। लगातार दो हादसों में मदद के लिए पहुंचे विधायक लगातार दो सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए आगे आने पर स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की। लोगों का कहना था कि सड़क हादसे के बाद कई लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहते हैं, लेकिन विधायक ने घायलों को देखकर रुकना और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाना जरूरी समझा। अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास घायल व्यक्ति की मौत ने एक बार फिर सड़क हादसों में समय पर मदद और मानवीय संवेदना की जरूरत को सामने ला दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *