2027 वर्ल्डकप खेलने पर रोहित बोले- टूर्नामेंट अभी बहुत दूर:जब आएगा तब देखेंगे; 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते दिखेंगे

2027 वर्ल्डकप खेलने पर रोहित बोले- टूर्नामेंट अभी बहुत दूर:जब आएगा तब देखेंगे; 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते दिखेंगे

रोहित शर्मा ने 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर कहा है की टूर्नामेंट के करीब आने पर फैसला होगा। अक्टूबर 2027 में वर्ल्ड कप होना है। टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। रोहित टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे खेलते हैं। उन्होंने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में दर्शकों के सवाल का जवाब दिया। रोहित 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेलते दिखेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेलेगा। आखिरी वनडे में शतक लगाया था रोहित ने 29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मटे से संन्यास ले लिया था। फिर 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी। रोहित ने इसी साल 19 जुलाई को इंग्लैंड दौरे पर अपना आखिरी वनडे मैच खेला। लॉर्ड्स में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 110 गेंद पर 138 रन की पारी खेली थी। हालांकि भारत यह मुकाबला और सीरीज हार गया था। रोहित की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी जीते रोहित की कप्तानी में भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा। इसी टूर्नामेंट से रोहित और कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के खेलने का अंदाज बदला। हालांकि भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। इसके बाद भारत ने रोहित की कप्तानी में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इसके बाद BCCI ने 4 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया। रोहित के वर्ल्ड कप में 1575 रन, 7 शतक रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में कुल 28 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 61.34 की औसत और 105.49 की स्ट्राइक रेट से 1575 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने 7 शतक जड़े हैं। उन्होंने 2019 के वर्ल्ड कप में 5 शतकों के साथ 648 रन बनाए थे। BCCI सचिव ने कहा था- वो शानदार खेल रहे, फिर अटकलें क्यों रोहित की टीम में जगह को लेकर लगातार उठ रहे सवालों पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि इन अटकलों की कोई जगह नहीं है। सैकिया ने कुछ दिन पहले BCCI मुख्यालय में हुई बैठक के बाद पत्रकारों से कहा- ‘वह सभी मैचों में शानदार खेल रहे हैं। इससे ज्यादा आप क्या चाहते हैं?’ उन्होंने कहा- ‘पिछले मैच में उन्होंने 138 रन बनाए। फिर अटकलें क्यों हैं? मैं अटकलें लगाने वालों को कोई मसाला नहीं देना चाहता।’ रोहित अब TV डेब्यू कर रहे रोहित अब मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह टीवी गेम शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ से डेब्यू करेंगे। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रोहित इसे होस्ट करेंगे। शो का प्रीमियर 19 सितंबर को सोनी टीवी और सोनी लिव पर होगा। ————————– रोहित शर्मा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रोहित के रिटायरमेंट पर BCCI बोला- वो शानदार खेल रहे:सचिव ने कहा- पिछले मैच में शतक लगाया, आप और क्या चाहते हैं ‘रोहित शर्मा लगातार अच्छा खेल रहे हैं। आखिरी मैच में उन्होंने शतक लगाया, अब आप और क्या चाहते हैं? अफवाह क्यों है? मैं अफवाहों को हवा नहीं दूंगा।’ BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने यह बातें गुरुवार को BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद मीडिया के सवालों पर कहीं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *