आईफोन-18 प्रो सीरीज में अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर:कम रोशनी में भी अच्छे फोटो-वीडियो लेगा; पिछली सीरीज से 30 हजार महंगा

आईफोन-18 प्रो सीरीज में अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर:कम रोशनी में भी अच्छे फोटो-वीडियो लेगा; पिछली सीरीज से 30 हजार महंगा

एपल ने 9 सितंबर को अपने सालाना इवेंट में आईफोन-18 सीरीज के दो प्रीमियम फोन लॉन्च कर दिए हैं। इस बार कंपनी ने बेस वैरिएंट नहीं उतारे हैं, ये अगले साल आएंगे। आईफोन-18 सीरीज में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली फिक्स्ड अपर्चर टेक्नॉलॉजी दी गई है। इससे अच्छे फोटो-वीडियो लेगा। इसके अलावा दोनों फोन में अब तक का सबसे पावरफुव प्रोसेसर, फोन को गर्म होने से बचाने के लिए बड़ा कूलिंग चैंबर और अपडेटेड सिरी एआई दिया गया है। आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपए है। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 17 प्रो की लॉन्च प्राइस में 30 हजार रुपए का अंतर है। वहीं, आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1.80 लाख रुपए है। ये भी अपने पुराने मॉडल से 30 रुपए महंगा हो गया है। आईफोन-18 प्रो और प्रो मैक्स का 17 सीरीज के 17-प्रो और 17-प्रो मैक्स में कंपेरिजन… आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स में 17 प्रो से बेहतर परफॉर्मेंस और कैमरा, लेकिन कीमत में बड़ा अंतर एप्पल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स एपल के ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में वॉच और एयरपॉड्स भी लॉन्च किए गए… ——————- ये खबर भी पढ़ें… आईफोन में पहली बार DSLR कैमरा वाली तकनीक मिलेगी: एंड्रॉएड फोन से बेहतर इमेज क्वालिटी, जानें क्यों आईफोन के कैमरे पॉपुलर हैं एपल आज एनुअल इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च करने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन पहले से ज्यादा एडवांस प्रोसेसर के साथ आएंगे, लेकिन इस बार कैमरे की बात ज्यादा की जा रही है। क्योंकि, आईफोन में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली वैरिएबल अपर्चर तकनीक देखने को मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *