देवास के मिश्रीलाल नगर में 27 वर्षीय मानसी पाटीदार की फांसी लगाने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे पति नरेश पाटीदार ने उसे किचन में साड़ी के फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 2019 में हुई थी शादी, दो बच्चे हैं मानसी की शादी साल 2019 में नरेश पाटीदार से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। मानसी का मायका इंदौर में है, जबकि पति नरेश फाइनेंस का काम करते हैं। मायके पक्ष ने मौत को संदिग्ध बताया सिविल लाइन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद इंदौर से आए मायके पक्ष के परिजनों ने मानसी की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति संभाली। परिजनों के बयान के आधार पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी विजय लोधी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

