देवास में कुएं में डूबने से महिला की मौत:खेत पर काम कर रही थी, पैल फिसलने से कुएं में गिरी, पुलिस जांच कर रही

देवास में कुएं में डूबने से महिला की मौत:खेत पर काम कर रही थी, पैल फिसलने से कुएं में गिरी, पुलिस जांच कर रही

देवास जिले के विजयागंज मंडी थाना क्षेत्र के भानोली गांव में खेत पर काम करते समय 22 वर्षीय महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान मनीषा पति भारत के रूप में हुई है। मनीषा अपने परिजनों के साथ खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह खेत में बने कुएं में गिर गई। मनीषा को तैरना नहीं आता था। खेत पर मौजूद अन्य लोगों को भी तैरना नहीं आता था। इस वजह से उसे तुरंत कुएं से बाहर निकालने में परेशानी हुई। मदद के लिए लोगों को बुलाए जाने तक महिला कुएं में डूब चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत परिजन और ग्रामीण मनीषा को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजयागंज मंडी थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि जांच में पैर फिसलने के कारण महिला के कुएं में गिरने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *