शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनागढ़ इलाके में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर चोर करीब 35 से 40 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर और डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। वारदात के समय पूरा परिवार रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए पोरसा गया हुआ था। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे रिंकी गुप्ता के ब्यूटी पार्लर पर मेहंदी सीखने वाली युवती कीर्ति मंगल नैनागढ़ स्थित उनके घर पहुंची। यहां मुख्य दरवाजे समेत घर के अन्य ताले टूटे हुए मिले। घर का सामान बिखरा देखकर कीर्ति ने तत्काल रिंकी गुप्ता को फोन कर चोरी की सूचना दी। और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद रिंकी गुप्ता पोरसा से मुरैना पहुंचीं। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घर के अलग-अलग हिस्सों से फिंगर प्रिंट उठाए हैं। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।हालांकि चोर पड़ोस के एक सीसीटीवी में हल्का दिखाई भी दिया है। ये जेवर चोरी होने का दावा रिंकी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि घर से चार चूड़ियां, दो कॉलर, दो चेन, दो अंगूठियां, बाले, झुमकी, हार, नॉर्मल टॉप्स, सुई-धागा, मांग टीका और नथ सहित अन्य जेवर चोरी हुए हैं। इसके अलावा करीब डेढ़ लाख रुपए नकद भी गायब हैं। संचालिका के मुताबिक चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपए है। एक महीने पहले ही बैंक से छुड़ाए थे जेवर रिंकी गुप्ता के अनुसार, पिछले साल उनके पति का एक्सीडेंट हो गया था। इलाज के लिए उन्होंने अपने जेवर बैंक में गिरवी रखे थे। करीब एक महीने पहले ही उन्होंने बैंक से जेवर छुड़ाए थे। इसके बाद रक्षाबंधन पर वह परिवार के साथ एक दिन के लिए पोरसा मायके चली गईं। उनके मुताबिक इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया। पुलिस और फॉरेसिक टीम जांच में जुटी सीएसपी दीपाली चन्दौरिया के अनुसार कोतवाली पुलिस और फॉरेसिक टीम सबूत जुटाने में लगी हे चोरों को तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी भी देखे जायेंगे। घर सुना था एक चोर दिखाई भी दे रहा हे। जल्द गिरफ्तार करेंगे। समान कितना गया है उसकी लिस्ट तैयार कर उसके भी दस्तावेज देखेंगे।

