त्योहारी सीजन के दौरान मिठाइयों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए सीएम फ्लाइंग टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को पिंजौर शहर की एक मिठाई की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने दुकान से पनीर और खोया के सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। पंचकूला जिले में लिए जा चुके 72 सैंपल : डॉ. रामवीर पंचकूला के फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. रामवीर ने बताया कि प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा लगातार इस तरह की जांच व कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पंचकूला जिले में अब तक 72 से अधिक खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा चुके हैं। आगे भी जारी रहेगा अभियान उन्होंने कहा कि दिवाली के त्योहार तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके और लोगों को मिलावटी खाद्य सामग्री से बचाया जा सके। फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. रामवीर ने बताया कि आज लिए गए सैंपलों की लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर एएसआई संजय, एच सी प्रदीप, गुरमीत सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

