झालावाड़ में सरस डेयरी का मिठाई काउंटर शुरू:मिनी सचिवालय में सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुला रहेगा

झालावाड़ में सरस डेयरी का मिठाई काउंटर शुरू:मिनी सचिवालय में सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुला रहेगा

झालावाड़ के मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर दीपावली के लिए मिठाई काउंटर शुरू किया गया है। मंगलवार को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यहां सरस डेयरी के शुद्ध देशी घी से बनी मिठाइयां मिलेंगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि पिछले तीन साल से दीपावली पर लोगों को शुद्ध देशी घी की मिठाइयां उचित दाम पर देने की पहल की जा रही है। इस बार झालावाड़ सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के जरिए यह व्यवस्था की गई है। मिठाइयां बनाने में स्थानीय सामग्री का भी इस्तेमाल हुआ है। काउंटर पर बेसन चक्की और मोतीचूर के लड्डू 400 रुपए किलो, मक्खन वड़ा 440 रुपए किलो और मठरी 280 रुपए किलो मिलेगी। आधा किलो और 250 ग्राम की पैकिंग के साथ खुली मिठाई भी खरीदी जा सकती है। 400 रुपए का विशेष गिफ्ट पैक भी उपलब्ध है। काउंटर के साथ साय विमंदित आवासीय स्कूल के बच्चों की बनाई रंग-बिरंगी और सुगंधित मोमबत्तियां भी बेची जा रही हैं। जिला कलेक्टर ने शहरवासियों से बच्चों की बनाई मोमबत्तियां खरीदने की अपील की। मिनी सचिवालय का यह काउंटर रोज सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। उद्घाटन के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचन्द्र खटिक, एसडीएम सोनू कुमारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराज राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *