रोहतक में कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी ने कहा कि हरियाणा दिवस के अवसर पर दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली ऐतिहासिक होगी। सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रोहतक से रवाना होगा और हजारों लोग रैली में शामिल होकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे। कुलदीप केडी ने कहा कि रैली देश के विकास, सुख-शांति के लिए है, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा वोट चोरी है। वोट चोरी के लिए, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा चाहिए। ये लोग लोकतंत्र को बिल्कुल खत्म करने लग रहे हैं। बीजेपी सरकार सिर्फ जात-पात में बांटकर हिटलरशाही कर रही है। आम जनता बहुत दुखी है और बीजेपी को सत्ता से बाहर करना चाहती है। भाजपा फैला रही देश में अराजकता
कुलदीप केडी ने कहा कि अराजकता तो देश में भाजपा फैला रही है। सरकार बीजेपी की है और प्रदर्शन कांग्रेस ऑफिस व विधायक के घर के आगे कर रहे है। मेन रोड पर टेंट लगाया जा रहा है। जब देश, प्रदेश व जिले में भाजपा की सरकार है तो प्रदर्शन विपक्ष के खिलाफ किस बात का हो रहा है। शहर में कोई विकास नहीं हो रहा। ना हॉस्पिटल, ना रेलवे लाइन, ना मेट्रो लाइन। हर कर्मचारी, हर वर्ग दुखी है। रामलीला मैदान को पूरा ठोक देंगे
कुलदीप केडी ने कहा कि दिल्ली रामलीला मैदान पर आधा ग्राउंड तो आज रात को ही भर देंगे। बची-खुची कसर रविवार को पूरी हो जाएगी। सुबह 10 बजे से पहले सारा ग्राउंड पूरा भर देंगे। एक आम वर्कर, एक आम नागरिक के अंदर भी जोश है कि वो इस महारैली में जाए। सांसद की अगुवाई में रवाना होगा काफिला
कुलदीप केडी ने कहा कि काफिला सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक भारत भूषण बतरा की अगुवाई में रवाना होगा। हरियाणा के लोग बीजेपी सरकार से छुटकारा पाने के लिए इस महारैली में अपनी आहुति डालने के लिए तैयार है।

