मोतिहारी के कोरैया गांव में डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर 2 पक्षों के बीच मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। घटना सुगौली थाना क्षेत्र की श्रीपुर पंचायत में हुई। जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। घटना में दो लोगों के सिर फट गए और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 13 लोगों के खिलाफ थाने में दिया आवेदन शारदा देवी ने 13 लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने सुनील भगत, नरेंद्र भगत, भरत भगत और भागीरथ भगत समेत 13 लोगों पर मारपीट करने, मंगलसूत्र छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शारदा देवी के मुताबिक, डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद में दूसरे पक्ष ने हमला किया और मारपीट के दौरान उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। जांच के बाद होगी कार्रवाई सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि शारदा देवी की ओर से आवेदन मिला है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। ग्रामीणों के मुताबिक, जमीन को लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मोतिहारी के कोरैया गांव में डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर 2 पक्षों के बीच मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। घटना सुगौली थाना क्षेत्र की श्रीपुर पंचायत में हुई। जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। घटना में दो लोगों के सिर फट गए और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 13 लोगों के खिलाफ थाने में दिया आवेदन शारदा देवी ने 13 लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने सुनील भगत, नरेंद्र भगत, भरत भगत और भागीरथ भगत समेत 13 लोगों पर मारपीट करने, मंगलसूत्र छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शारदा देवी के मुताबिक, डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद में दूसरे पक्ष ने हमला किया और मारपीट के दौरान उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। जांच के बाद होगी कार्रवाई सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि शारदा देवी की ओर से आवेदन मिला है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। ग्रामीणों के मुताबिक, जमीन को लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

