‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत अंबेडकर चौक पर दीप जलाए

‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत अंबेडकर चौक पर दीप जलाए

रोहतक | ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दिनभर सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। अम्बेडकर चौक पर दीये जलाये व लाइटिंग की। रोहतक रेलवे स्टेशन पर रक्तदान शिविर और कैंसर डिटेक्शन शिविर लगाया गया। डॉ. अम्बेडकर चौक पर भी रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। रेलवे स्टेशन पर रेलटेल की स्वतंत्र निदेशक आशा शर्मा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। लेबर चौक पर दीपक नागपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रमदान के जरिए विशेष सफाई अभियान चलाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *