76 पौधे लगाकर हरित शहर का संकल्प लिया

76 पौधे लगाकर हरित शहर का संकल्प लिया

रोहतक | पालिका कॉलोनी पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत 76 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में पूर्व मेयर मनमोहन गोयल और समृद्धि जैन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। मनमोहन गोयल ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जरूरी कदम है और सार्वजनिक स्थानों पर हरियाली बढ़ाने से शहर स्वच्छ व सुंदर बनता है। समृद्धि जैन ने कहा, “यह केवल एक दिन का अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण बनाने का संकल्प है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित रोहतक के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान लोगों को पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी के सदस्य, स्थानीय पार्षद बेबी रोहिल्ला, जितेंद्र रोहिल्ला, योगेश अरोड़ा, श्विजय खुराना, राजीव जैन, सन्नी निझावन, पवन मिश्रा, सुमिता भाटिया, हैप्पी जांगड़ा, आशीष सहित उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *