सीज़फायर के बाद फिर शुरू होगा युद्ध? 21 अप्रैल से ईरान में सभी स्कूलों में होंगी ऑनलाइन क्लासेज़ शुरू

सीज़फायर के बाद फिर शुरू होगा युद्ध? 21 अप्रैल से ईरान में सभी स्कूलों में होंगी ऑनलाइन क्लासेज़ शुरू

अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच 8 अप्रैल को लागू हुआ 2 हफ्ते का सीज़फायर 21 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कह चुके हैं कि सीज़फायर आगे नहीं बढ़ेगा। कुछ सूत्रों के अनुसार सीज़फायर को आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। सीज़फायर खत्म होने की तारीख जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे चिंता भी बढ़ रही है। इसी बीच ईरान सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

ईरान में सभी स्कूलों में होंगी ऑनलाइन क्लासेज़ शुरू

ईरान सरकार ने घोषणा की है कि 21 अप्रैल से देश में सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेज़ शुरू होंगी। ईरान के शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि कि देश भर के सभी स्कूल 21 अप्रैल से ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली में परिवर्तित हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार दूरस्थ शिक्षा की यह व्यवस्था देश भर के सभी शैक्षणिक स्तरों और कक्षाओं पर लागू होगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

सीज़फायर के बाद फिर शुरू होगा युद्ध?

21 अप्रैल को ही ईरान और अमेरिका के बीच सीज़फायर खत्म हो रहा है। ऐसे में युद्ध फिर शुरू होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए ईरान में सभी स्कूलों को ऑनलाइन करने का फैसला लिया गया है। हालांकि सरकार ने फैसले की कोई वजह नहीं बताई है। सीज़फायर के बाद फिर से युद्ध शुरू न हो, इसके लिए कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान (Pakistan) के इस्लामाबाद (Islamabad) में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच पहले दौर की शांति-वार्ता हुई, जो विफल रही। हालांकि जल्द ही दोनों पक्षों के बीच शांति-वार्ता का दूसरा दौर हो सकता है। अमेरिका और ईरान के साथ ही पाकिस्तान भी पूरी कोशिश कर रहा है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर सहमति बन जाए, जिससे युद्ध खत्म हो सके। पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर (Asim Munir) भी इसी सिलसिले में बातचीत के लिए इस समय ईरान दौरे पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *