मुजफ्फरपुर में पेंटिंग के दौरान 3 मंजिला इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आशंका जताई जा रही है कि ऊपर से गुजर रहे हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने के कारण करंट लगने से दोनों नीचे गिर गए। घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भामाशाह द्वार के पास लिच्छवी नगर की है। मृतक की पहचान तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन निवासी अमन कुमार (25) के रूप में हुई है। घायल बसंत शुक्ला(48), सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा रुपनाथ का निवासी है। दोनों आपस में साला-बहनोई है। बसंत शुक्ला अपने गांव के ही सेवानिवृत्त सैनिक श्याम सिंह के घर में अमन कुमार के साथ पेंटिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। परिजनों ने मकान मालिक श्याम सिंह पर हत्या का आरोप लगाया घटना के सूचना मिलते ही दोस्त के परिजन और गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने मकान मालिक श्याम सिंह पर हत्या का आरोप लगाया। घर के सामने शव रखकर जमकर हंगामा किया। गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके कारण काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। मृतक की बहन प्रीति कुमारी ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि श्याम सिंह की ओर से अमन से जबरन काम कराया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमन कई बार गुजरात काम करने गया, लेकिन उसे बार-बार वापस बुला लिया जाता था। घटना वाले दिन उन्हें फोन पर करंट लगने से मौत की सूचना दी गई। मृतक के चाचा संजय कुमार के मुताबिक, अमन पिछले 6-7 दिनों से यहां काम कर रहा था और पेंटिंग व मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीपीओ टाउन-टू विनीता सिन्हा और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस के समझाने के बाद परिजन शांत हुए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में पेंटिंग के दौरान 3 मंजिला इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आशंका जताई जा रही है कि ऊपर से गुजर रहे हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने के कारण करंट लगने से दोनों नीचे गिर गए। घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भामाशाह द्वार के पास लिच्छवी नगर की है। मृतक की पहचान तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन निवासी अमन कुमार (25) के रूप में हुई है। घायल बसंत शुक्ला(48), सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा रुपनाथ का निवासी है। दोनों आपस में साला-बहनोई है। बसंत शुक्ला अपने गांव के ही सेवानिवृत्त सैनिक श्याम सिंह के घर में अमन कुमार के साथ पेंटिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। परिजनों ने मकान मालिक श्याम सिंह पर हत्या का आरोप लगाया घटना के सूचना मिलते ही दोस्त के परिजन और गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने मकान मालिक श्याम सिंह पर हत्या का आरोप लगाया। घर के सामने शव रखकर जमकर हंगामा किया। गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके कारण काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। मृतक की बहन प्रीति कुमारी ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि श्याम सिंह की ओर से अमन से जबरन काम कराया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमन कई बार गुजरात काम करने गया, लेकिन उसे बार-बार वापस बुला लिया जाता था। घटना वाले दिन उन्हें फोन पर करंट लगने से मौत की सूचना दी गई। मृतक के चाचा संजय कुमार के मुताबिक, अमन पिछले 6-7 दिनों से यहां काम कर रहा था और पेंटिंग व मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीपीओ टाउन-टू विनीता सिन्हा और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस के समझाने के बाद परिजन शांत हुए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


