नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर कटिहार से है। आतंकी साजिश के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद सोहेल है, जो सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ा था। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- आतंकी साजिश में बिहार से 2 गिरफ्तार, गजवा-ए-हिंद से कनेक्शन कटिहार से आतंकी साजिश के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद सोहेल है, जो सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ा था। बताया जा रहा है कि बम बनाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक दो आरोपी एक रिमोट कंट्रोल खिलौना कार में IED फिट करने की तैयारी में थे। पूरी खबर पढ़ें 02- निशांत को Z सिक्योरिटी, विजय सिन्हा की सुरक्षा में कटौती नीतीश कुमार के बेटे निशांत को Z सुरक्षा दी गई है। विजय सिन्हा की सुरक्षा घटाकर Z की गई है। पहले उन्हें Z+ सुरक्षा दी गई थी। श्रवण कुमार को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। निशांत कुमार ने हाल ही में राजनीति में एंट्री की थी। उनके नई सरकार में डिप्टी CM बनने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई पद नहीं लिया। पूरी खबर पढ़ें 03- 24 अप्रैल को बहुमत साबित करेंगे सीएम सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दौरान विश्वास मत प्रस्ताव पेश कर सदन में बहुमत साबित करेंगे। बिहार में नई सरकार बनने के बाद लगातर शराबबंदी खत्म करने की मांग उठ रही है। इस बीच सीएम ने साफ कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी जारी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें 04- गर्मी का कहर, गयाजी, कैमूर, सासाराम में पारा 41 पार बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। गयाजी, कैमूर और सासाराम में शनिवार को 41 डिग्री पारा पहुंच गया है। पटना का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है। जमुई के मलयपुर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में भीषण गर्मी से 3 बच्चे बेहोश होकर गिर गए। बच्चों के बेहोश होते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों को अस्पताल लाया गया। पूरी खबर पढ़ें 05- भगदड़ के घायलों को नहीं मिला मुआवजा, खुद करा रहे इलाज नालंदा के मघड़ा शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ में घायल हुई साक्षी के पिता बीरेंद्र कुमार ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि भगदड़ को 17 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन घायलों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है। दरअसल, भगदड़ के बाद सरकार की ओर से एलान किया गया था कि घायलों के परिजन को 50-50 हजार रुपए मुआवजा राशि दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 06- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के ठिकानों पर SVU की रेड नगर विकास एवं आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने उनके खिलाफ 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में FIR दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें 07- बेऊर जेल में देर रात छापेमारी, संदिग्ध सामान बरामद पटना के अति संवेदनशील बेऊर जेल में देर रात पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस दौरान जेल परिसर से एक मोबाइल फोन और कुछ अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए की गई थी। यह अभियान शुक्रवार रात करीब 11:10 बजे शुरू हुआ, जब लगभग 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने जेल को चारों ओर से घेर लिया। पूरी खबर पढ़ें 08- 50 बीघे गेहूं की फसल हुई खाक, सरकार से मदद की गुहार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत पतुत गांव के बधार में शनिवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में गांव के कई किसानों की 50 बीघे से अधिक कई किसानों के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। माना जा रहा है कि इस आगजनी से किसानों को 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 09- काली मंदिर में चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात समस्तीपुर शहर में काली मंदिर में चोरी हुई है। चोरों ने मां काली की प्रतिमा से चांदी के मुकुट और जेवरात की चोरी कर ली। इसके अलावा गर्भ गृह में रखा दान पेटी से रुपए भी निकाल लिया। दो मूर्ति भी साथ ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 10- कांग्रेस नेताओं को रिटायर्ड DGP दे रहे गांधीगिरी की ट्रेनिंग कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज तीन दिवसीय ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सभी 40 जिला पर्यवेक्षकों को गांधीगिरी की क्लास दी जाएगी। इस शिविर में सभी पर्यवेक्षकों को तमिलनाडु के रिटायर्ड DGP करुणा सागर ट्रेनिंग देंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया। पूरी खबर पढ़ें 11- कटौना जंगल में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल जमुई के कटौना जंगल में गुरुवार को ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को एक साथ देखा लिया। इस बीच लोगों की भीड़ अपनी ओर आते देख प्रेमी युवक वहां से फरारा हो गया। वहीं ग्रामीणों ने लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर घसीटा। बाल खींचते हुए उसके साथ मारपीट की। पूरी खबर पढ़ें 12- CM को धमकी देने वाले के पिता बोले- मेरा बेटा अपराधी नहीं ‘मेरा बेटा अपराधी नहीं है। वो थोड़ा डिसर्टब रहता है। उसकी पत्नी हार्ट पेशेंट है। उसके इलाज के लिए जैसे-तैसे 4 पैसे कमाकर भेजता है। कभी-कभी गुस्से में वो हमलोगों को भी गाली-गलौज कर देता है, लेकिन मेरा बेटा क्रिमिनल नहीं है। हमलोग बहुत गरीब हैं। उसे जेल मत भेजिए।’ ये कहना है बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी शेखर यादव के पिता कृष्णा यादव का। पूरी खबर पढ़ें 13- संपत्ति विवाद में बेटे ने रची पिता के हत्या का साजिश, गिरफ्तार पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में 14 मार्च की सुबह एजी कॉलोनी स्थित खटाल में सो रहे बुजुर्ग को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात के पीछे पारिवारिक संपत्ति विवाद सामने आया है। इस मामले में बुजुर्ग के बेटा दीपक कुमार, नरेश यादव, मिथलेश यादव समेत शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है, जबकि एक आरोपी राज्य से बाहर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- 700 रुपए उधारी नहीं चुकाने पर युवक गिरफ्तार, जेल भेजा समस्तीपुर की मुसरीघरारी पुलिस ने ₹700 की धोखाधड़ी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी रुपौली गांव निवासी भूषण राय का 20 वर्षीय बेटा राहुल कुमार है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राहुल कुमार पर हरपुर एलोथ निवासी सुभाष कुमार से फोन-पे के माध्यम से ₹700 उधार लेने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- तीन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, चलेगी तेज हवा सुपौल, अररिया और किशनगंज में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर कटिहार से है। आतंकी साजिश के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद सोहेल है, जो सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ा था। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- आतंकी साजिश में बिहार से 2 गिरफ्तार, गजवा-ए-हिंद से कनेक्शन कटिहार से आतंकी साजिश के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद सोहेल है, जो सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ा था। बताया जा रहा है कि बम बनाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक दो आरोपी एक रिमोट कंट्रोल खिलौना कार में IED फिट करने की तैयारी में थे। पूरी खबर पढ़ें 02- निशांत को Z सिक्योरिटी, विजय सिन्हा की सुरक्षा में कटौती नीतीश कुमार के बेटे निशांत को Z सुरक्षा दी गई है। विजय सिन्हा की सुरक्षा घटाकर Z की गई है। पहले उन्हें Z+ सुरक्षा दी गई थी। श्रवण कुमार को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। निशांत कुमार ने हाल ही में राजनीति में एंट्री की थी। उनके नई सरकार में डिप्टी CM बनने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई पद नहीं लिया। पूरी खबर पढ़ें 03- 24 अप्रैल को बहुमत साबित करेंगे सीएम सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दौरान विश्वास मत प्रस्ताव पेश कर सदन में बहुमत साबित करेंगे। बिहार में नई सरकार बनने के बाद लगातर शराबबंदी खत्म करने की मांग उठ रही है। इस बीच सीएम ने साफ कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी जारी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें 04- गर्मी का कहर, गयाजी, कैमूर, सासाराम में पारा 41 पार बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। गयाजी, कैमूर और सासाराम में शनिवार को 41 डिग्री पारा पहुंच गया है। पटना का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है। जमुई के मलयपुर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में भीषण गर्मी से 3 बच्चे बेहोश होकर गिर गए। बच्चों के बेहोश होते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों को अस्पताल लाया गया। पूरी खबर पढ़ें 05- भगदड़ के घायलों को नहीं मिला मुआवजा, खुद करा रहे इलाज नालंदा के मघड़ा शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ में घायल हुई साक्षी के पिता बीरेंद्र कुमार ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि भगदड़ को 17 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन घायलों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है। दरअसल, भगदड़ के बाद सरकार की ओर से एलान किया गया था कि घायलों के परिजन को 50-50 हजार रुपए मुआवजा राशि दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 06- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के ठिकानों पर SVU की रेड नगर विकास एवं आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने उनके खिलाफ 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में FIR दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें 07- बेऊर जेल में देर रात छापेमारी, संदिग्ध सामान बरामद पटना के अति संवेदनशील बेऊर जेल में देर रात पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस दौरान जेल परिसर से एक मोबाइल फोन और कुछ अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए की गई थी। यह अभियान शुक्रवार रात करीब 11:10 बजे शुरू हुआ, जब लगभग 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने जेल को चारों ओर से घेर लिया। पूरी खबर पढ़ें 08- 50 बीघे गेहूं की फसल हुई खाक, सरकार से मदद की गुहार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत पतुत गांव के बधार में शनिवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में गांव के कई किसानों की 50 बीघे से अधिक कई किसानों के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। माना जा रहा है कि इस आगजनी से किसानों को 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 09- काली मंदिर में चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात समस्तीपुर शहर में काली मंदिर में चोरी हुई है। चोरों ने मां काली की प्रतिमा से चांदी के मुकुट और जेवरात की चोरी कर ली। इसके अलावा गर्भ गृह में रखा दान पेटी से रुपए भी निकाल लिया। दो मूर्ति भी साथ ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 10- कांग्रेस नेताओं को रिटायर्ड DGP दे रहे गांधीगिरी की ट्रेनिंग कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज तीन दिवसीय ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सभी 40 जिला पर्यवेक्षकों को गांधीगिरी की क्लास दी जाएगी। इस शिविर में सभी पर्यवेक्षकों को तमिलनाडु के रिटायर्ड DGP करुणा सागर ट्रेनिंग देंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया। पूरी खबर पढ़ें 11- कटौना जंगल में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल जमुई के कटौना जंगल में गुरुवार को ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को एक साथ देखा लिया। इस बीच लोगों की भीड़ अपनी ओर आते देख प्रेमी युवक वहां से फरारा हो गया। वहीं ग्रामीणों ने लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर घसीटा। बाल खींचते हुए उसके साथ मारपीट की। पूरी खबर पढ़ें 12- CM को धमकी देने वाले के पिता बोले- मेरा बेटा अपराधी नहीं ‘मेरा बेटा अपराधी नहीं है। वो थोड़ा डिसर्टब रहता है। उसकी पत्नी हार्ट पेशेंट है। उसके इलाज के लिए जैसे-तैसे 4 पैसे कमाकर भेजता है। कभी-कभी गुस्से में वो हमलोगों को भी गाली-गलौज कर देता है, लेकिन मेरा बेटा क्रिमिनल नहीं है। हमलोग बहुत गरीब हैं। उसे जेल मत भेजिए।’ ये कहना है बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी शेखर यादव के पिता कृष्णा यादव का। पूरी खबर पढ़ें 13- संपत्ति विवाद में बेटे ने रची पिता के हत्या का साजिश, गिरफ्तार पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में 14 मार्च की सुबह एजी कॉलोनी स्थित खटाल में सो रहे बुजुर्ग को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात के पीछे पारिवारिक संपत्ति विवाद सामने आया है। इस मामले में बुजुर्ग के बेटा दीपक कुमार, नरेश यादव, मिथलेश यादव समेत शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है, जबकि एक आरोपी राज्य से बाहर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- 700 रुपए उधारी नहीं चुकाने पर युवक गिरफ्तार, जेल भेजा समस्तीपुर की मुसरीघरारी पुलिस ने ₹700 की धोखाधड़ी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी रुपौली गांव निवासी भूषण राय का 20 वर्षीय बेटा राहुल कुमार है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राहुल कुमार पर हरपुर एलोथ निवासी सुभाष कुमार से फोन-पे के माध्यम से ₹700 उधार लेने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- तीन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, चलेगी तेज हवा सुपौल, अररिया और किशनगंज में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।


