गेहूं चोरी करने गए युवकों को ग्रामीणों ने पीटा:रायबरेली में एक घायल, पुलिस ने 4 को पकड़ा; जबरन कार्रवाई का आरोप

गेहूं चोरी करने गए युवकों को ग्रामीणों ने पीटा:रायबरेली में एक घायल, पुलिस ने 4 को पकड़ा; जबरन कार्रवाई का आरोप

रायबरेली में ग्रामीणों ने गेहूं चोरी करने पहुंचे तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान एक आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपी युवकों और पिटाई करने वाले एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया है। यह घटना बछरावां कोतवाली थाना क्षेत्र के राम बक्श खेड़ा गांव की है। गांव निवासी समरजीत ने बताया कि देर रात करीब 12:36 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक उनकी दुकान से गेहूं चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद पीआरबी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने थाने को जानकारी दी, जिसके बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया। समरजीत ने आरोप लगाया कि पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस के सामने चोरी की बात कबूल कर ली थी। इसके बावजूद पुलिस ने उनके छोटे भाई को जबरन हिरासत में ले रखा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब आम जनता के लिए चोरों को पकड़ना आसान नहीं है और क्या पुलिस पीड़ित पर ही कार्रवाई करेगी। यह घटना बछरावां कोतवाली थाना क्षेत्र के राम बक्श खेड़ा गांव की है। गांव निवासी समरजीत ने बताया कि देर रात करीब 12:36 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक उनकी दुकान से गेहूं चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद पीआरबी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने थाने को जानकारी दी, जिसके बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इस पिटाई में एक आरोपी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया गया है। थाना अध्यक्ष के अनुसार, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस ने शांति भंग और विवाद की आशंका के चलते चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *