शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) शिवपुरी द्वारा शनिवार को जिले के महाविद्यालयों में वंदेमातरम गीत के सामूहिक गान का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, शिवपुरी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री देशराज नारौलिया ने कहा कि वंदेमातरम केवल गीत नहीं है। यह सभी भारतीयों के लिए मंत्र के समान है। उन्होंने बताया कि इसके उच्चारण से क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी। वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एबीवीपी द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।


