अतरसमा, पिड़गांव के पास जला रहे नरवाई

भास्कर संवाददाता | हरदा प्रशासन और कृषि विभाग लगातार किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए जागरूक कर रहा है। इसके बाद भी किसानों के द्वारा नरवाई जलाई जा रही है। शनिवार शाम करीब 7 बजे इंदौर- बैतूल नेशनल हाईवे पर अतरसमा और पिड़गांव के पास खेतों में नरवाई जलती नजर आई। इससे क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया। नरवाई के बाद आग की लपटें दूर तक दिखाई दी। वहीं पास के घरों तक भी पहुंच गई। हालांकि यह जांच का विषय है कि आग लगी है या लगाई गई है। मालूम हो कि जिला प्रशासन ने अब तक करीब 300 से अधिक किसानों पर नरवाई जलाने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है। वहीं किसान संगठनों के द्वारा प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। अब देखना होगा कि मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है? खेत में खड़ी नरवाई की आग कई बार गांवों और लोगों के घरों तक पहुंच जाती है। इससे किसानों के खेतों में बने मकान और उनमें रखे कृषि यंत्र और सिंचाई केलिए रखे प्लास्टिक के पाइप सहित अन्य सामग्री जल जाती है। इससे किसानों को भारी नुकसान होता है। इसके बावजूद भी आग लगाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *