अनियंत्रित वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

अनियंत्रित वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

Accident in Tamil Nadu: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क हादसे में केरल के पर्यटकों की मौत

कोयंबटूर जिले में वालपराई पहाड़ी क्षेत्र में वेलपराई-पोल्लाची हिल रोड पर हुए हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। मरने वाले सभी लोग पर्यटक थे। वे सभी केरल से घूमने आए थे, उनकी वैन गहरी खाई में गिर गई। सड़क हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार, केरल के मलप्पुरम जिले के पेरिनथलमान्ना से 13 पर्यटक एक टेम्पो ट्रैवलर में सवार होकर घूमने आए थे। वे सभी अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र के रास्ते में एक मोड़ पर वैन अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई।

मरने वालों में 7 महिलाएं शामिल

हादसा वेलपराई-पोल्लाची हिल रोड पर 13वें हेयरपिन मोड़ पर हुआ है। इस हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों में 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा चालक समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पोल्लाची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां सभी का इलाज चल रहा है।

PM मोदी ने जताया दुख

तमिलनाडु हादसे पर PM मोदी ने दुख जताया है। PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कोयंबटूर में हुई इस दुर्घटना से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। PM ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

केरल के CM पिनारायी विजयन ने जताया दुख, मदद का अश्वासन दिया

केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने भी तमिलनाडु हादसे पर दुख व्यक्त किया है। CM पिनारायी विजयन ने अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से सूचना जारी करके इसकी जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *