बिजली की खपत के साथ ट्रिपिंग भी बढ़ी:पीक लोड डिमांड 1016 मेगावाट होने की उम्मीद

बिजली की खपत के साथ ट्रिपिंग भी बढ़ी:पीक लोड डिमांड 1016 मेगावाट होने की उम्मीद

शहर भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसी हालत में बिजली की ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। इसकी शिकायत भी दर्ज नहीं होती है, क्योंकि 5-10 मिनट के अंतराल पर बिजली आ जाती है। मंगलवार को पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में बिजली ट्रिप करती रही। कंकड़बाग के चित्रगुप्त नगर, मुन्नाचक इलाके में सुबह 8 से 10 बजे सप्लाई बंद रही। फोन करने पर शटडाउन की जानकारी दी गई। दानापुर, खगौल, जगदेवपथ, बाइपास, गुलजारबाग, राजेंद्रनगर, अशोक राजपथ, डाकबंगला, बोरिंग रोड, दीघा, राजीव नगर आदि इलाकों में भी ट्रिपिंग होती रही। इंजीनियरों ने बताया कि बिजली की डिमांड लगातार बढ़ रही है। पिछले साल के मुकाबले बुधवार को राजधानी में 30 मेगावाट अधिक खपत हुई। 22 अप्रैल 2025 को 649 मेगावाट खपत हुई थी। इस साल 22 अप्रैल को 679 मेगावाट पर पहुंच गई। एसी-कूलर चलने से किसी-किसी फीडर पर लोड लगातार बढ़ रहा है। इससे ट्रिपिंग हो रही है। लोड शिफ्ट करने के लिए फीडरों को चिह्नित किया जा रहा है। बिजली खपत की स्थिति पिछले साल की सबसे अधिक पीक लोड डिमांड-883 मेगावाट इस साल सबसे अधिक पीक लोड डिमांड होने की संभावना-1016 मेगावाट यहां शिकायत की सुविधा हेल्पलाइन नंबर-1912 {वेबसाइट https://www.sbpdcl.co.in {सोशल मीडिया पेज शहर भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसी हालत में बिजली की ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। इसकी शिकायत भी दर्ज नहीं होती है, क्योंकि 5-10 मिनट के अंतराल पर बिजली आ जाती है। मंगलवार को पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में बिजली ट्रिप करती रही। कंकड़बाग के चित्रगुप्त नगर, मुन्नाचक इलाके में सुबह 8 से 10 बजे सप्लाई बंद रही। फोन करने पर शटडाउन की जानकारी दी गई। दानापुर, खगौल, जगदेवपथ, बाइपास, गुलजारबाग, राजेंद्रनगर, अशोक राजपथ, डाकबंगला, बोरिंग रोड, दीघा, राजीव नगर आदि इलाकों में भी ट्रिपिंग होती रही। इंजीनियरों ने बताया कि बिजली की डिमांड लगातार बढ़ रही है। पिछले साल के मुकाबले बुधवार को राजधानी में 30 मेगावाट अधिक खपत हुई। 22 अप्रैल 2025 को 649 मेगावाट खपत हुई थी। इस साल 22 अप्रैल को 679 मेगावाट पर पहुंच गई। एसी-कूलर चलने से किसी-किसी फीडर पर लोड लगातार बढ़ रहा है। इससे ट्रिपिंग हो रही है। लोड शिफ्ट करने के लिए फीडरों को चिह्नित किया जा रहा है। बिजली खपत की स्थिति पिछले साल की सबसे अधिक पीक लोड डिमांड-883 मेगावाट इस साल सबसे अधिक पीक लोड डिमांड होने की संभावना-1016 मेगावाट यहां शिकायत की सुविधा हेल्पलाइन नंबर-1912 {वेबसाइट https://www.sbpdcl.co.in {सोशल मीडिया पेज  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *