लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते आज और 1 जून को 6-6 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान कुल 74 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 19 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, जो अब चारबाग रेलवे जंक्शन नहीं आएंगी, जबकि 55 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। बता दें कि 29 मई को प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर टिन शेड गिरने की घटना के बाद रेलवे ने एहतियातन यह कदम उठाया है। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक नहीं आ सकेगी कोई ट्रेन 31 मई और 1 जून को चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 5 पर सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कोई ट्रेन नहीं आ सकेगी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर 23 जून तक पूरी तरह ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर प्रतिदिन 6 घंटे का आंशिक ब्लॉक रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की लाइव स्थिति और सही प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य जांच लें। यह जानकारी रेलवे की वेबसाइट, NTES ऐप और हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ली की जा सकती है। रूट बदलकर चलने वाली 19 ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी वैकल्पिक स्टेशनों पर ट्रेनें 5 से 10 मिनट रुकेंगी प्लेटफॉर्म नंबर 4 से शिफ्ट की गई ट्रेनें आज यहां आएंगी प्लेटफॉर्म नंबर 5 से शिफ्ट की गई ट्रेनें 1 जून 2026 को बदले प्लेटफॉर्म पर 32 ट्रेनें आएंगी प्लेटफॉर्म संख्या 4 से शिफ्ट की गई ट्रेनें प्लेटफॉर्म संख्या 5 से शिफ्ट की गई ट्रेनें प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 से दोपहर (11:00 से 17:00 बजे) शिफ्ट की गई ट्रेनें


