दीपनगर में होम्योपैथिक डॉक्टर के घर से लाखों की चोरी:सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए चोर, बेटे से मिलने बेंगलुरु गया था दंपती

दीपनगर में होम्योपैथिक डॉक्टर के घर से लाखों की चोरी:सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए चोर, बेटे से मिलने बेंगलुरु गया था दंपती

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार में बेखौफ अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस की गश्ती व्यवस्था को चुनौती दी है। चोरों ने होम्योपैथिक चिकित्सक महेंद्र प्रसाद के बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी समेत अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पीड़िता गीता देवी ने दीपनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। ‘1 अप्रैल को बेटे से मिलने के लिए बेंगलुरु गई थी’ घटना के संबंध में पीड़िता गीता देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ बीते 1 अप्रैल को बेंगलुरु में रह रहे अपने बेटे से मिलने गए थे। घर बंद होने के कारण वे लगातार वहां से मोबाइल के जरिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर नजर रख रहे थे। इसी बीच 14 अप्रैल को अचानक सीसीटीवी कैमरों ने काम करना बंद कर दिया। उस वक्त उन्हें लगा कि शायद चूहों ने तार काट दिया होगा, जिसके कारण संपर्क टूट गया है। चोरी का खुलासा तब हुआ जब 20 अप्रैल को गीता देवी ने अपने घर की दाई को फोन कर पौधों में पानी देने के लिए कहा। दाई जब घर पहुंची तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। महिला बोली- बदमाशों ने पूरा घर खंगाला बुधवार को घर लौटी पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने घर को पूरी तरह खंगाला है। चोरों ने अलमारी में रखे लगभग 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए हैं। इसके अलावा मंदिर में रखी चांदी की राधा-कृष्ण की मूर्ति और बांसुरी भी गायब है। शातिर चोरों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कमरे के अंदर लगे एक सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना की सूचना मिलने के बाद दीपनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इस संबंध में दीपनगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। चोरों की पहचान के लिए आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार में बेखौफ अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस की गश्ती व्यवस्था को चुनौती दी है। चोरों ने होम्योपैथिक चिकित्सक महेंद्र प्रसाद के बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी समेत अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पीड़िता गीता देवी ने दीपनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। ‘1 अप्रैल को बेटे से मिलने के लिए बेंगलुरु गई थी’ घटना के संबंध में पीड़िता गीता देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ बीते 1 अप्रैल को बेंगलुरु में रह रहे अपने बेटे से मिलने गए थे। घर बंद होने के कारण वे लगातार वहां से मोबाइल के जरिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर नजर रख रहे थे। इसी बीच 14 अप्रैल को अचानक सीसीटीवी कैमरों ने काम करना बंद कर दिया। उस वक्त उन्हें लगा कि शायद चूहों ने तार काट दिया होगा, जिसके कारण संपर्क टूट गया है। चोरी का खुलासा तब हुआ जब 20 अप्रैल को गीता देवी ने अपने घर की दाई को फोन कर पौधों में पानी देने के लिए कहा। दाई जब घर पहुंची तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। महिला बोली- बदमाशों ने पूरा घर खंगाला बुधवार को घर लौटी पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने घर को पूरी तरह खंगाला है। चोरों ने अलमारी में रखे लगभग 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए हैं। इसके अलावा मंदिर में रखी चांदी की राधा-कृष्ण की मूर्ति और बांसुरी भी गायब है। शातिर चोरों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कमरे के अंदर लगे एक सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना की सूचना मिलने के बाद दीपनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इस संबंध में दीपनगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। चोरों की पहचान के लिए आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *