पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिता गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय पिंकी बोयपाई के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पांडाबीर गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, उसकी शादी करीब डेढ़ से दो महीने पहले सिकंदर बानरा उर्फ गंगाराम के साथ हुई थी। पति सिकंदर बानरा ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर के पास स्थित हंडिया गोदाम के पास पोडोम चिकन बेच रहा था। उसने दावा किया कि वह अपने भाई से बातचीत कर रहा था, जिससे उसकी पत्नी नाराज हो गई थी। सिकंदर के अनुसार, जब वह घर के अंदर चिकन लाने गया, तो उसने अपनी पत्नी को दुपट्टे के सहारे फंदे से झूलता पाया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतका के मायके वालों ने इस घटना को संदिग्ध बताया है। उन्होंने साजिश की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिता गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय पिंकी बोयपाई के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पांडाबीर गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, उसकी शादी करीब डेढ़ से दो महीने पहले सिकंदर बानरा उर्फ गंगाराम के साथ हुई थी। पति सिकंदर बानरा ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर के पास स्थित हंडिया गोदाम के पास पोडोम चिकन बेच रहा था। उसने दावा किया कि वह अपने भाई से बातचीत कर रहा था, जिससे उसकी पत्नी नाराज हो गई थी। सिकंदर के अनुसार, जब वह घर के अंदर चिकन लाने गया, तो उसने अपनी पत्नी को दुपट्टे के सहारे फंदे से झूलता पाया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतका के मायके वालों ने इस घटना को संदिग्ध बताया है। उन्होंने साजिश की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।


