कुरुक्षेत्र NIT आएंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सचिव:रिव्यू टीम कर रही जांच, छुट्टियों के बीच एग्जाम का शेड्यूल जारी, मई से जुलाई तक होंगी

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में आज दूसरे रिव्यू टीम अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी। इस रिव्यू टीम की अगुआई नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) के चेयरमैन प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे कर रहे हैं। हालांकि NIT में स्टूडेंट्स के सुसाइड मामले की जांच के लिए पहुंची केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की दूसरी टीम के चीफ भी प्रो. अनिल ही हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव वरिष्ठ IAS डॉ. विनित जोशी के NIT पहुंचने की संभावना है। इस तरह से केंद्रीय मंत्रालय की टीम और केंद्रीय सचिव के आगमन से साफ है कि NIT में हुई घटनाओं पर विभाग सख्त है। विभाग ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है। अधूरे फेक्ट और तथ्य की तलाश रिव्यू टीम ने कल अधूरे फैक्ट और तथ्य की जानकारी ली। टीम ने मामले से जुड़े कर्मियों के साथ भी बातचीत की। यह टीम NIT में हुई भर्ती, प्रमोशन, शिकायतें, रैंकिंग में आई गिरावट और वेकेंट पोस्ट को लेकर जांच कर रही है। डायरेक्टर पर अपने होम स्टेट तेलंगाना से ज्यादा स्टाफ भर्ती का आरोप भी है। टीम की दूसरी विजिट इस घटनाक्रम की शुरुआत 29 मार्च को हुई, जब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से NIT कुरुक्षेत्र के डायरेक्टर प्रो. बीवी रमना रेड्डी के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी। इस महीने 7 अप्रैल को टीम ने जांच के लिए NIT की पहली विजिट की थी। जांच के बीच एग्जाम का शेड्यूल उधर, जांच और स्टूडेंट्स की छुट्टियों के बीच NIT प्रशासन ने एग्जाम का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। 15 मई से NIT कुरुक्षेत्र में एग्जाम शुरू होंगे। हालांकि पहले री-अपीयर और उसी के बीच बीटेक लास्ट ईयर की परीक्षाएं होगी। इसके लिए NIT की ओर से शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 15 से री-अपीयर की परीक्षाएं NIT कुरुक्षेत्र के प्रवक्ता प्रो. ज्ञान भूषण के बताया कि बीटेक लास्ट ईयर आठवें सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षाएं 18 मई से 26 मई तक सुबह के समय होगी। री-अपीयर परीक्षाओं में सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 और 16 मई को आयोजित होंगी और कुछ एग्जाम आठवें सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा के बाद भी लिए जाएंगे। जुलाई तक होगी परीक्षाएं इसके अलावा पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षाएं 20 से 31 जुलाई तक सुबह के सेशन में, तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं इसी अवधि में इवनिंग सेशन में और पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 से 31 जुलाई के बीच वैकल्पिक दिनों में सुबह के सेशन में आयोजित की जाएंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *