मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की(15) से गैंगरेप मामले में नामजद आरोपी कुमोद कुमार की गिरफ्तार हुई, जबकि मुख्य आरोपी आयुष कुमार यादव अभी भी फरार है। घटना 22 अप्रैल 2026 की की। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने नाबालिग को उसके घर से जबरन अगवा कर लिया। इसके पास एक सुनसान बगीचे में ले जाकर गलत काम किया। पीड़िता की स्थिति और परिजनों की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए हैं। आयुष देवरिया थाना क्षेत्र में छेड़खानी के एक पुराने मामले में भी चार्जशीटेड है। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में पता चला है कि आयुष का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। वह आदतन छेड़खानी जैसी घटनाओं में संलिप्त रहा है। वर्ष 2022 में उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर के ही देवरिया थाना में छेड़खानी का मामला (कांड संख्या 143/22) दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। बावजूद इसके, आरोपी के हौसले बुलंद थे, जिसने इस बार गैंगरेप जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दिया। इलाके में आक्रोश, पुलिस की मुस्तैदी ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फरार आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम छापेमारी कर रही है। मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की(15) से गैंगरेप मामले में नामजद आरोपी कुमोद कुमार की गिरफ्तार हुई, जबकि मुख्य आरोपी आयुष कुमार यादव अभी भी फरार है। घटना 22 अप्रैल 2026 की की। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने नाबालिग को उसके घर से जबरन अगवा कर लिया। इसके पास एक सुनसान बगीचे में ले जाकर गलत काम किया। पीड़िता की स्थिति और परिजनों की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए हैं। आयुष देवरिया थाना क्षेत्र में छेड़खानी के एक पुराने मामले में भी चार्जशीटेड है। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में पता चला है कि आयुष का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। वह आदतन छेड़खानी जैसी घटनाओं में संलिप्त रहा है। वर्ष 2022 में उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर के ही देवरिया थाना में छेड़खानी का मामला (कांड संख्या 143/22) दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। बावजूद इसके, आरोपी के हौसले बुलंद थे, जिसने इस बार गैंगरेप जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दिया। इलाके में आक्रोश, पुलिस की मुस्तैदी ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फरार आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम छापेमारी कर रही है।


