गयाजी के मधुसूदन कॉलोनी रोड नंबर 3 में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में चोरी का प्रयास किया। घर के सदस्यों के जागने और शोर मचाने पर सभी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 12:50 बजे तीन से चार की संख्या में बदमाश विनोद कुमार के मकान की छत पर चढ़ गए। सभी के पास हथियार भी थे। घर में प्रवेश कर चोरी करने की फिराक में थे, लेकिन इसी दौरान परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों के जुटने से पहले भाग निकले। पूरे मोहल्ले में भय और असुरक्षा का माहौल है। प्रशासन के खिलाफ नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में चोरी और आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। क्षेत्र में पुलिस गश्ती की व्यवस्था कमजोर है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे। सीसीटीवी फुटेज में चोरों को सुनियोजित तरीके से घर में घुसने का प्रयास करते साफ देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक किसी की पहचान नहीं हुई है। इस संबंध में विष्णुपद थानाध्यक्ष का कहना है कि मधुसूदन कॉलोनी में एक घर में चोरों की कोशिश हुई है। कान मालिक ने लिखित आवेदन दिया है। सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया गया है। जांच की जा रही है, पहचान होने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। गयाजी के मधुसूदन कॉलोनी रोड नंबर 3 में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में चोरी का प्रयास किया। घर के सदस्यों के जागने और शोर मचाने पर सभी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 12:50 बजे तीन से चार की संख्या में बदमाश विनोद कुमार के मकान की छत पर चढ़ गए। सभी के पास हथियार भी थे। घर में प्रवेश कर चोरी करने की फिराक में थे, लेकिन इसी दौरान परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों के जुटने से पहले भाग निकले। पूरे मोहल्ले में भय और असुरक्षा का माहौल है। प्रशासन के खिलाफ नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में चोरी और आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। क्षेत्र में पुलिस गश्ती की व्यवस्था कमजोर है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे। सीसीटीवी फुटेज में चोरों को सुनियोजित तरीके से घर में घुसने का प्रयास करते साफ देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक किसी की पहचान नहीं हुई है। इस संबंध में विष्णुपद थानाध्यक्ष का कहना है कि मधुसूदन कॉलोनी में एक घर में चोरों की कोशिश हुई है। कान मालिक ने लिखित आवेदन दिया है। सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया गया है। जांच की जा रही है, पहचान होने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।


