शेखपुरा में स्कॉर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत:भतीजा घायल; आंखों का इलाज कराकर राजगीर से लौटने के दौरान हादसा

शेखपुरा में स्कॉर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत:भतीजा घायल; आंखों का इलाज कराकर राजगीर से लौटने के दौरान हादसा

शेखपुरा-सिकंदरा हाईवे पर चेवाड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान चेवाड़ा प्रखंड के बसंत गांव निवासी सुशील प्रसाद की पत्नी सावित्री देवी (70) और उनके भतीजे कृष्णकांत प्रसाद के रूप में हुई है। आंखों का इलाज कराकर लौटने के दौरान हादसा गंभीर रूप से घायल सावित्री देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया था, लेकिन एंबुलेंस में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घायल कृष्णकांत प्रसाद ने बताया कि वे अपनी चाची की आंखों का इलाज कराकर राजगीर, नालंदा से घर लौट रहे थे। कृष्णकांत के अनुसार, डीएवी स्कूल के पास एक पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गई। अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ FIR दर्ज हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। उनके प्रयासों से ट्रैफिक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रैफिक थाना में अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष सदाशिव साहा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव में मातम पसरा हुआ है। शेखपुरा-सिकंदरा हाईवे पर चेवाड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान चेवाड़ा प्रखंड के बसंत गांव निवासी सुशील प्रसाद की पत्नी सावित्री देवी (70) और उनके भतीजे कृष्णकांत प्रसाद के रूप में हुई है। आंखों का इलाज कराकर लौटने के दौरान हादसा गंभीर रूप से घायल सावित्री देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया था, लेकिन एंबुलेंस में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घायल कृष्णकांत प्रसाद ने बताया कि वे अपनी चाची की आंखों का इलाज कराकर राजगीर, नालंदा से घर लौट रहे थे। कृष्णकांत के अनुसार, डीएवी स्कूल के पास एक पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गई। अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ FIR दर्ज हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। उनके प्रयासों से ट्रैफिक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रैफिक थाना में अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष सदाशिव साहा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव में मातम पसरा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *